पैसा कमाने की होड़ में कई बार इंसान इतना अंधा हो जाता है कि वे यह भी नहीं सोचता एक व्यक्ति जो कि पहले से ही रोग ग्रस्त है और ऊपर से रोगग्रस्त व्यक्ति को जीवन रक्षक नक़ली दवाई बेचकर मोटा पैसा कमाने में जुटा हुआ है। वह भी जीवन रक्षक कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के जीवन के साथ खिलवाड़ करना। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे सुनकर किसी के भी एक बार तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन ये आरोपी बदमाश कैंसर की जीवन रक्षक नक़ली दवाइयाँ बेचने की होड़ के गोरख धंधे के गन्दे धंधे में लगे हुए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैंसर की इलाज में इस्तेमाल होने वाले जीवन रक्षक कीमोथेरेपी नक़ली दवाइयों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने चार अलग अलग जगहों पर रेड कर सात आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम विफल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान , परवेज़ , कोमल तिवारी, अभिनय कोहली, तुषार चौहान हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का मास्टरमाइंड विफल जैन ये हैं दसवी कक्षा तक भी पास नहीं है। कई मेडिकल स्टोर पर काम करने के बाद इसके शातिर दिमाग़ में आया कि कैंसर की नक़ली दवाई बनाकर मोटा पैसा कमाया जा सकता है। इसके लिए विफल जैन ने पहले तो परवेज़ को अपने साथ शामिल किया फिर नीरज को साथ जोड़ा नीरज से दवाइयों की ख़ाली शीशियां लेता था।और उसके बाद नक़ली कैंसर की दवाएँ तैयार कार नीरज को सप्लाई के लिए देता था। दरअसल ये दवाई कैंसर की नहीं थी। ये एंटी फंगल दवाई बतायी जा रही है। जिसकी मार्किट में क़ीमत क़रीब सौ रूपए होती है। एक ऐसी कैंसर की दवाएँ के नाम पर इस नक़ली दवाइयों को बेचा जाता था। जिसकी मार्किट में क़ीमत 1 लाख रुपये से ऊपर बतायी जा रही है। बताया जाता है कि सूरत शत विफल का साथी है। इस नक़ली दवाई के धंधे की विफल के फ़्लैट पर देखभाल करता था। कोमल तिवारी और अभिनय कोहली एक नामी हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट का काम करती है और तुषार चौहान जोकि एक तकनीशियन का काम करता है
बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से पुलिस ने सात अंतरराष्ट्रीय और दो भारतीय दवाइयां बरामद की है ।जिसकी मार्किट में क़ीमत चार करोड़ रुपया बतायी जा रही है। भारी संख्या में ख़ाली शीशियां इंजेक्शन और मशीनें और तमाम ऐसे समान जो की नक़ली दवाइयां बनाने में प्रयोग करते थे। इसके इलावा नक़दी भी पुलिस ने बरामद की है जोकि आरोपियों ने इन नक़ली दवाइयां बेचकर पैसा इकट्ठा किया था पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट


