प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ महारैली की तैयारियों का जायजा लिया

Listen to this article

*संसद और संसद के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतंत्र को बचाने के लिए जो आवाज बुलंद की है, कांग्रेस कार्यकर्ता उसे पूरे देश में बुलंद करेंगे।- अरविन्दर सिंह लवली

*रामलीला मैदान की रैली में कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय के संबधित 25 न्याय की मांगों को प्रमुखता से उठाऐगी।- अरविन्दर सिंह लवली

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने 31 मार्च की रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों का अवलोकन करते कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय के संबधित 25 न्याय की माँगो को प्रमुखता उठाया जाएगा।  रैली की तैयारियों के लिए प्रदेश कार्यालय में सैंकड़ो कार्यकर्ता झंडे, टोपिया, पटके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए तैयार कर रहे है।
 
रैली का जायजा लेने वालों में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, निगम में कांग्रेस दल के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, मुदित अग्रवाल, अमित मलिक, जगजीवन शर्मा, जयकरण चैधरी, सुखबीर शर्मा, चौ0 प्रेम कुमार, अनुज आत्रेय शामिल है।

अरविन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जो लोकतंत्र को बचाने के लिए संसद और संसद के बाहर जो आवाज बुलंद की है उस आवाज को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में बुलंद करेंगे जो भाजपा की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा। श्री लवली ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली इंडिया गठबंधन की एकता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष उदाहरण ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी के पटके, टोपी पहने कर हाथों में झंडे लेकर भारी संख्या में पहुॅचेंगे और पूरा रामलीला मैदान कांग्रेसमय प्रतीत होगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान में दिल्ली के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों को न्याय और हिस्सेदारी दिलाने की मांग के लिए रामलीला मैदान पहुंचेंगे ।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या के हितों की रक्षा करने के भाजपा की निरंकुश और तानाशाही सरकार से लड़ाई लड़ी और कांग्रेस पार्टी देशवासियों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ रही है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि युवा न्याय के अंतर्गत भर्ती का भरोसा, पहले नौकरी पक्की, पेपर लीक से मुक्ति, इॅकानामी में सामाजिक सुरक्षा और युवा रोशनी के तहत 5000 करोड़ रुपये युवाओं के लिए स्टार्ट अप कोष का बनाया जायेगा। नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी, आधी आबादी को पूरा हक, सम्मान, महिलाओं को कानूनी व ग्राम पंचायत में अधिकार तथा कामकाजी महिलाओं को हाॅस्टल की संख्या दोगुनी कराऐंगे।

लवली ने कहा कि 31 मार्च की महारैली में कांग्रेस पार्टी किसानों, श्रमिकों को न्याय व समाज के प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी की सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाऐंगी।  किसानों को एमएसपी के सही दाम, कर्ज माफी, बीमा भुगतान, सही आयात निर्यात नीति और खेती को जीएसटी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रखर रुप से आवाज उठाएंगे और श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें स्वास्थ्य अधिकार, श्रम सम्मान, शहरी रोजगार गांरटी, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सुरक्षित करने के लिए मजदूर वर्ग की गारंटी के लिए काम करेंगे।

लवली ने बताया कि कांग्रेस सभी को हिस्सेदारी न्याय के तहत व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना, एससी/एसटी/ओबीसी के आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, जनसंख्या आधार पर सब प्लान कानूनी गारंटी, जल जंगल जमीन का कानूनी हक और अपनी धरती अपना राज के तहत सबसे बड़ी जनसंख्या अनुसूचित जनजाति के लिए अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने की गांरटी भी देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *