‘वे हानियां’ गाने में काम करने के अलावा रवि दुबे और सरगुन मेहता ने उसे अपने म्यूजिक लेबल ‘ड्रीमियाता म्यूजिक’ के तहत किया है प्रोड्यूस

Listen to this article

लोगों की पसंदीदा जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता आज के समय के क्रिएटिव पावरहाउस हैं। वह टीवी की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स होने से लेकर बड़े परदे के पॉपुलर नामों में से एक होने की सफलता अपने नाम कर चुके हैं। उनके निशान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर है, ऐसे में उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल ‘ड्रीमियाता म्यूजिक’ के जरिए ‘वे हानियां’ गाना प्रोड्यूस किया है।

रवि दुबे और सरगुन मेहता के साथ ‘वे हानियां’ गाना एक खूबसूरत मेलोडी है, जो सभी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। गाने में लोगों की पसंदीदा जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और उनकी केमिस्ट्री सच में वीडियो में अपना जादू चला रही है। इस गाने की खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ इस गाने में काम ही नहीं किया है, बल्कि वह इसके प्रोड्यूसर भी हैं। जी हां, इसे इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने ‘ड्रीमियाता म्यूजिक’ लेबल के तहत प्रोड्यूस किया है। बता दें कि गाना यूट्यूब पर 30 मिलियन व्यूज को पार कर चुकी है और यह बढ़ती ही जा रही है।

इसके अलावा, हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन के साथ अपना पंजाबी प्रोडक्शन ‘जट्ट नु चुड़ैल टाकरी’ रिलीज़ किया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *