लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग , दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के सानिध्य में अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश और रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर योगेंद्र चांदोलिया जी ने कहा कि उत्तर पश्चिम लोकसभा की जनता की से उन्हें अपार स्नेह और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वे बेहद सामान्य से परिवार से हैं। पिछले लगभग 30 वर्षों से वे जनसेवा के पथ पर चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के ध्येय वाक्य राष्ट्रवाद और समता और अंत्योदय ही उनकी जनसेवा का मूल मंत्र है।
चांदोलिया जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं। उत्तर पश्चिम लोकसभा के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही उनकी प्राथमिकता है।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष सत्य नारायण गौतम , जिला अध्यक्ष बाहरी दिल्लीश्री राम सिया शरण जी की भी उपस्थिति रही।