आम आदमी पार्टी की छात्र विंग कल से दिल्ली के सभी कॉलेजों में शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान

Listen to this article

*आम आदमी पार्टी के छात्र युवा नेता 16 अप्रैल को दिल्ली के सभी कॉलेजों में निकालेंगे ‘मशाल मार्च’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग, ‘छात्र युवा संघर्ष समिति’ (CYSS) ने दिल्ली के सभी कॉलेजों में मशाल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने दिल्ली के सभी कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी की छात्र विंग कल से दिल्ली के सभी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी। हस्ताक्षर अभियान के द्वारा ‘आप’ छात्र युवा नेता कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के बारे में अवगत कराएंगे। छात्र नेता उनको बताएंगे कि किस तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने षड्यंत्र कर के सलाखों के पीछे बंद कर दिया है। छात्रों से अनुरोध किया जाएगा कि वह अन्य छात्रों को भी इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल करें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएं।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने दिल्ली के सभी कॉलेजों में मशाल मार्च निकालने का भी ऐलान किया है। यह मशाल मार्च 16 अप्रैल को शाम 6:00 बजे दिल्ली के सभी कॉलेजों में निकाला जाएगा। इस मशाल मार्च में आम आदमी पार्टी के सभी छात्र युवा नेता शामिल होंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *