दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में बुलेट रानी मां राज लक्ष्मी का किया गया भव्य स्वागत

Listen to this article

*वोट फॉर मोदी वोट फॉर नेशन के लक्ष्य से चलाई बुलेट रानी ने यात्रा

*देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को वोट करें क्योंकि आपका एक वोट आपके भविष्य को तय करेगा — बुलेट रानी माँ राज लक्ष्मी

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने आज दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बुलेट रानी मां राज लक्ष्मी का स्वागत किया जो देश भर में माई वोट फॉर मोदी संकल्प के साथ तमिलनाडु से बुलेट से अपनी यात्रा को शुरु कर 15 राज्यों में कुल 21000 किलोमीटर की दूरी तय कर 65वें दिन आज दिल्ली पहुंची।

युवा मोर्चा प्रभारी विक्रम बिधूड़ी, अध्यक्ष सागर त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री अरुण दराल, गौरव जोरसिया एवं पुनीत शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री सरिता तोमर एवं वैशाली पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारी ने प्रदेश कार्यालय में बुलेट रानी का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर सागर त्यागी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं बुलेट रानी मां राज लक्ष्मी जो 65 दिनों की अपनी यात्रा आज दिल्ली में समाप्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बुलेट रानी मां लक्ष्मी ने जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को सिद्ध करते हुए इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा को मिले इसके लिए भी हम संकल्पित है।

श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की बहन बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है इसलिए इस बार के चुनाव में बहन बेटियों का आशिर्वाद भाजपा के साथ है।

बुलेट रानी मां राज लक्ष्मी ने बताया कि वोट फॉर मोदी वोट फॉर नेशन के साथ हमने जो यात्रा शुरु की थी आज उसकी समाप्ती है और जिस प्रकार से दिल्ली भाजपा ने स्वागत किया है उस से 21000 किलोमीटर की यात्रा की थकान खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है इसलिए हमने देश के सभी लोगों से आग्रह है कि एक अखंड भारत के लिए अबकी बार 400 पार के नारे को सच करके दिखाना है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि आप घऱ से बाहर निकलें और देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट करें क्योंकि आपका एक वोट आपके भविष्य को तय करेगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *