सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली में किया विशाल रोड शो, कहा- आपके मुख्यमंत्री शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता

Listen to this article
  • मैं पूछना चाहती हूं, क्या आपके बेटे-भाई अरविंद केजरीवाल ने आपको एक हजार रुपए देने का एलान कर कोई गुनाह कर दिया, अगर नहीं तो वोट से अपना जवाब जरूर देना- सुनीता केजरीवाल
  • अरविंद केजरीवाल का गुनाह सिर्फ इतना है कि उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी को ठीक कर दिया, इसलिए उन्हें जेल में डाला गया – सुनीता केजरीवाल
  • मेरे पति अरविंद केजरीवाल को इन्होंने जबरदस्ती जेल में डाल रखा है, जबकि किसी कोर्ट ने अभी तक उनहें दोषी नहीं माना है- सुनीता केजरीवाल
  • इनका एक नया सिस्टम आया है कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रखेंगे, यह तो गुंडागर्दी और तानाशाही है- सुनीता केजरीवाल
  • इन्होंने जेल में अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी, हमें कोर्ट तक जाना पड़ा, क्या ये लोग उनको खत्म कर देना चाहते हैं?- सुनीता केजरीवाल
  • भारत मां की यह बेटी आपसे विनती करती है, यह देश तानाशाही की ओर जा रहा है, भारत मां को तानाशाही से बचा लो- सुनीता केजरीवाल
  • इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में हुए रोड शो में उमड़ा भारी जन सैलाब, पार्टी के झंडे और झाड़ू से पट गया पूरा इलाका

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली में दूसरा विशल रोड शो किया और यहां भी जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने यह रोड शो इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में किया। पश्चिमी दिल्ली के मॉल रोड पर हुआ रोड शो ‘‘आप’’ के झंडे और झाडू से पट गया। लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर और गदा भेंट कर सुनीता केजरीवाल का भव्य स्वागत किया। पार्टी की टोपी के साथ कुछ लोग सीएम अरविंद केजरीवाल का मुखौटा भी पहने थे और ‘जेल का जवाब वोट से’ देंगे के नारे लगाते हुए बढ़ते जा रहे थे। खुली कार में सवार सुनीता केजरीवाल ने उनके स्वागत में उमड़ी जनता का हाथ लहराकर अभिनंदन किया। उनके साथ ‘‘आप’’ प्रत्यशी महाबल मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उनको कोई झुका और तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने पूछा कि क्या आपके बेटे-भाई अरविंद केजरीवाल ने आपको एक हजार रुपए देने का एलान कर कोई गुनाह कर दिया, अगर नहीं, तो वोट से अपना जवाब जरूर देना।

पश्चिमी दिल्ली में रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति अरविंद केजरीवाल को इन्होंने पिछले एक महीने से जबरदस्ती जेल में डाल रखा है। अभी तक किसी कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर यह जांच 10 साल चलेगी तो ये लोग अरविंद केजरीवाल को 10 साल जेल में रखेंगे। इससे पहले कोई तब जेल जाता था, जब अदालत उसे दोषी करार देती थी। अभी इनका एक नया सिस्टम आया है कि जब तक जांच चलेगी, जब तक मुकदमा चलेगा, तब तक जेल मंें रखेंगे। यह तो सरासर गुंडगर्दी और तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पिछले 22 साल से शुगर है और 12 साल से 50 यूनिट रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं। जेल में इन्होंने अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन बंद कर दी। इसके चलते उनका शुगर लेवल 300 के उपर पहुंच गया। ऐसे तो अरविंद केजरीवाल की किडनी और लीवर सब खराब हो जाएगा। केजरीवाल को इंसुलिन दिलाने के लिए हमें कोर्ट जाना पड़ा। क्या ये लोग अरविंद केजरीवाल को खत्म कर देना चाहते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से बहुत प्यार करती है। यही बात इन लोगों को खटकती है कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को इतना प्यार क्यों करते हैं? सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से पूछा कि अरविंद केजरीवाल का क्या दोष है? क्या उनका यह दोष है कि उन्होंने दिल्ली में सबकी बिजली फ्री कर दी। पहले दिल्ली में रोज खूब पावर कट लगते थे। लोगों को इंवर्टर की मदद लेनी पड़ती थी। अब दिल्ली में कोई पावर कट नहीं लगता है और 24 घंटे बिजली मिलती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवाए। आपके लिए मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवाए, महिलाओं का बस में सफर फ्री किया और अब सभी महिलाओं को हर महीने हजार रुपए भी देंगे। इसीलिए इन्होंने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपके मुख्यमंत्री शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता और न तो तोड़ सकता। अरविंद केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं। आज भारत मां की यह बेटी आपसे विनती करती है, इस देश को बचा लो। इस भारत मां को बचा लो। यह देश तानाशाही की ओर जा रहा है। भारत मां को तानाशाही से बचा लो। आप लोग अपने वोट की ताकत को समझो और 25 मई को सभी लोग वोट देने जरूर जाएं। आपके बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी हैं। ये पहले भी यहां से सांसद रहे हैं और हमेशा आपके सुख-दुख में काम आए हैं। इन्होंने बहुत काम किया है। सभी लोग झाड़ू की बटन दबाकर महाबल मिश्रा को वोट देंगे। तानाशाही हटाएं, लोकतंत्र बचाएंगे। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला- महाबल मिश्रा

वहीं, महाबल मिश्रा ने कहा कि इन्होंने गलत तरीके से अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है, जिससे कि वो लोकसभा चुनाव का प्रचार न कर सके। भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं। इसलिए उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल में डाला गया है। अरविंद केजरीवाल ने आपके के लिए बिजली, पानी फ्री कर दिया। महिलाओं की बसों में यात्रा फ्री कर दी। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करा रहे हैं। दिल्ली की जनता के हित में ढेरों काम किए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में डाला गया है। दिल्ली के लोग देख रहे हैं। इस बार हम में मिलकर जेल का जवाब वोट से देना है।

अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के खिलाफ लोगों में दिखा गुस्सा

रोड शो के दौरान लोगों के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के खिलाफ भारी गुस्सा दिया। लोग अरविंद केजरीवाल का मुखौटा और जेल का जवाब वोट से खिले टी-शर्ट पहन कर अपने संदेश दे रहे थे कि वो अरविंद केजरीवाल से बेहद प्यार करते हैं। इस दौरान लोगों ने केजरीवाल शेर है के जमकर नारे लगाए। जैसे ही सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उनको कोई झुका नहीं सकता है तो लोग और जोश में आ गए। इसके बाद वे लगातार केजरीवाल शेर के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही लोगों ने ‘जेल का जवाब वोट से’ के भी जमकर नारे लगाए गए।

लोगों ने किया सुनीता केजरीवाल पर पुष्प वर्षा

रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल के स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोग अपने घर की बालकनी और सड़ के किनारे खड़े होकर सुनीता केजरीवाल पर पुष्प वर्षा किया। घर की छत और बालकनी में खड़े लोग हाथ में पार्टी का झंडा भी लिए थे और उसे लहराकर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होने का भरोसा दे रहे थे।

गदा लेकर पहुंचे समर्थक, सुनीता केजरीवाल को किया भेंट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थक रोड शो में कुछ लोग गदा लेकर भी पहुंचे थे और सुनीता केजरीवाल को भेंट किया। इस दौरान गदा लेकर पहुंची एक महिला आकर्षण का केंद्र रही। वह हाथ में गदा उठाए कार की बोनट पर सवार होकर सुनीता केजरीवाल का स्वागत करती दिखी। उसका कहना था कि अरविंद केजरीवाल भगवान हनुमान के भक्त हैं और गदा हनुमान जी पहचान और शक्ति का प्रतिक है। अरविंद केजरीवाल साथ दिल्ली की महिला शक्ति पूरी तरह से साथ है और जेल का जवाब वोट से देने का इंतजार कर रही हैं।

पार्टी के झंडे और झाड़ू से पट गया पूरा क्षेत्र

सुनीता केजरीवाल के रोड शो में लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकांश के हाथ में आम आदमी पार्टी का झंडा और चुनाव चिन्ह झाड़ू था। पार्टी के झंडे और झाड़ू से पूरा क्षेत्र पट गया था। हजारों की तादात में लोग पार्टी का झंडा और झाड़ू लेकर अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हाथ में झाड़ू लेकर अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *