Listen to this article

राजधानी दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों को लेकर 25 तारीख़ को मतदान होना है यानी कल शनिवार को दिल्ली की सातों सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी बीच दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बड़ा दावा करते हुए मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जानकारी दी कि मतदान वाले दिन लाइट का आना जाना लगा रहेगा। दरअसल मौक़ा था कि दिल्ली भाजपा के साथ सातों उम्मीदवारों के साथ मीडिया इंटरेक्शन और चुनावी प्रचार का अनुभव साँझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बरिंदर सचदेवा ने मीडिया के सामने एक ऐसी बात कहते हुए ख़ुलासा किया कि उन्हें जानकारी मिली है दिल्ली में मतदान वाले दिन बिजली की आँख मिचौली रह सकती है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मतदान कम हो इसलिए बिजली आ जा सकती है। इसलिए उन्होने डिस्कॉम से आग्रह किया है कि इस को चुनाव वाले दिन दिल्ली में बिजली को दुरस्त रखा जाए और किसी भी तरह से परेशानी न हो और लोगों को भारी मतों से अपना मतदान करें तो आइए देखते हैं मीडिया इंटरेक्शन के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा था।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *