प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने हरियाणा और दिल्ली सरकार के अपील कि वो बढ़ते जल संकट पर राजनीति छोड़ राजधानी में पानी की किल्लत को खत्म करने पर ध्यान करें

Listen to this article

*पानी माफिया की सक्रियता के लिए जिम्मेदार लोगां के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में बढ़ते जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे पर चुनी हुई सरकारों को राजनीति न करके समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। भीष्ण गर्मी में दिल्ली की जनता की त्राहि त्राहि कर रही है क्योंकि दिल्ली की जनता को पानी नही मिल रहा है। पीने का पानी के लिए लोगों को प्रतिदिन 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र और दिल्ली की दोनो सरकारें पर जिस तरह का व्यवहार कर रहीं है वह जग जाहिर है। दिल्ली कांग्रेस लगातार दिल्ली में बढ़ते जल संकट की समस्या के लिए आवाज उठा रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र और दिल्ली की सरकार को जल संकट को दूर करने के लिए प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार दिल्ली के लिए पानी छोड़ने के लिए तैयार परंतु भाजपा की हरियाणा सरकार आपसी राजनीति के चलते दिल्लीवासियों के लिए पानी पहले से ही नही आने दे रही है तब कैसे हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा छोड़े जाने वाला पानी दिल्ली मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्यों दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के लोगों को जल संकट से राहत देने के लिए समय रहते तुरंत कार्यवाही नही की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है इसलिए जल संकट को निपटाने की उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें वो पूरी तरह विफल रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण दिल्ली की जनता को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल रहा है और दिल्लीवासियों को जो पानी मिल रहा है वो भी नलों तक गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी के 58 प्रतिशत लीकेज के कारण जल माफिया राजधानी में पानी की आपूर्ति में बाधा डालने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी माफिया की सक्रियता में भागीदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने समय रहते यमुना में घटते जल स्तर पर ध्यान क्यों नही दिया? जनता से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाती है कि वह जनता से अधिक अपने हितों को साधने में व्यस्त है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *