मिर्जापुर सीजन 3 की रिलीज से पहले मेकर्स ने पहली बार रागा की आवाज में जारी किया हाई-एनर्जी रैप ट्रैक

Listen to this article

मिर्जापुर सीजन 3 की दीवानगी अपने चरम पर है, फैंस इस शो को प्राइम वीडियो पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 5 जुलाई के ग्लोबल प्रीमियर से पहले, प्राइम वीडियो और एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने पहली बार एक शानदार रैप ट्रैक को रिलीज किया है, जो फैंडम को दीवाना बनाने के लिए तैयार है। इस हेवी बीट वाले जबरदस्त ट्रैक ने सीरीज की गहराई को अपने आप में खूबसूरती से कैप्चर किया है। यह रैप सॉन्ग ताकत और पकड़ के थीम को शानदार तरीके से दर्शाता है, और साथ ही यह भी दिखाता है कि कैसे पहले के संघर्ष अब जीत में बदल गए हैं।

कुल मिलाकर यह ट्रैक, पूर्वांचल में वर्चस्व, शासन, और मुश्किलों से बाहर निकलने का मजबूत संदेश देता है। इस जोशीले ट्रैक को जेन-जेड म्यूजिक आर्टिस्ट रवि मिश्रा (रागा) ने गाया और लिखा है और रागा ने प्रतिभाशाली अंशुमान लेहरी (वैंप) के साथ मिलकर इसे कंपोज किया है। इसमें गुड्डू पंडित के सिंहासन पर कब्जा करने की यात्रा को दिखाया गया है। फैंस इस नए एडिशन को लेकर उत्साहित हैं, जिसने पहले ही काफी चर्चा पैदा कर दी है, इतना ही नहीं इसने शो की शानदार विरासत को और आगे बढ़ा दिया है।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा डायरेक्टेड, भारत की सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी में से एक, मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली और हर्षिता शेखर गौड़ जैसे दमदार एक्टर्स लीड रोल्स में हैं, साथ ही शो में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा भी हैं। मिर्जापुर सीज़न 3 का प्रीमियर इंडिया में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 5 जुलाई, 2024 से होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *