गोपाल झा पूर्व भाजपा विधायक उम्मीदवार बुराड़ी विधान सभा दिल्ली अध्यक्ष प्रांतीय प्रवासी एवं दलित विकास मंच एवं संरक्षक राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा एक कार्यकर्म का आयोजन स्पीकर हाल CONSTITUTION क्लब रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में किया गया जिसमे दिल्ली में रह रहे बिहार ,यू .पी .एवं उत्तराखंड के साथ साथ प्रांतीय प्रवासियों की समस्याओ पर चर्चा हुई जिसमे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी ,उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा के सांसद मनोज तिवारी एवं बिहार के वरिष्ठ नेता एवं शिव हर लोकसभा के सांसद लवली आन्दन अथिति के तौर पर शामिल हुई | जिन्होंने अपने संबोधन में दिल्ली में रह रहे झुग्गी झोपडी ,पुनर्वास कॉलोनी ,अनाधिकृत कॉलोनी ,एवं ग्रामीण इलाके में रह रहे लोगो के लिए पिछले 25 सालों में दिल्ली सरकार द्वारा विकास कार्यों पर गहरी चिंता व्यक्त की | सांसद लवली आन्दन ने उपस्थित लोगो को आश्वाशन दिया कि मै पहले भी बिहार के लोगो के लिए लडती आ रही हूँ और आगे भी उनकी समस्याओं की लड़ाई लडती रहूंगी | दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी दिल्ली में रह रहे प्रांतीय प्रवासियों ,दलितों एवं राष्ट्र सेवा करने वाले लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनके समस्याओं के समाधान हेतु दिन रात एक कर देंगे | सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में बिजली ,पानी ,सड़क ,स्वस्थ ,शिक्षा एवं इन इलाकों में आधार भूत नागरिक सुविधा को मजबूती प्रदान हेतु दिल्ली सरकार भाजपा का होना जरुरी है | गोपाल झा ने अपनी संस्था की ओर से सभी अथितित्यों का अभिनन्दन किया और उन्होंने कहा कि हमारी दोनों संस्थाएं उक्त समस्याओं के समाधान के सघर्ष में पूरी ताकत के साथ भाजपा दिल्ली के साथ खड़ी रहेगी और दिल्ली में भाजपा सरकार बनाकर ही दम लेगी | इस कार्यकर्म में एडवोकेट गौतम चौबे ,रिटार्ड आई ए एस अरुण मिश्रा ,वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू ,सतीश पहलवान एवं अन्य 200 से अधिक गणमान्य समाजसेवी गणों ने भाग लिया |
2024-07-04