Listen to this article

दिल्ली कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को 55 से भी अधिक मुख्य चौराहों व चर्चित भीड़भाड़ वाली जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिल्ली सरकार द्वारा बिजली कम्पनियों को निजी फायदा पहुँचाने की दृष्टि बिजली बिलों पर पीपीएसी शुल्क में लगभग 9 प्रतिशत बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किये गए। इसी कड़ी में दिल्ली के जहांगीरपुरी एच ब्लॉक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भारत राघव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मिलकर केजरीवाल सरकार के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वैसे तो ये प्रदर्शन बिजली बिलों पर पीपीएसी शुल्क में लगभग 9 प्रतिशत की गई बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ था। लेकिन स्थानीय लोगों ने अपनी और भी समस्या उठायी जैसे पीने का शुद्ध पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही लोगों ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार की मुफ़्त बिजली के दावे खोखले साबित होते नज़र आ रहे हैं। क्योंकि पिछले दरवाज़े से बिजली बिलों पर पीपीएसी शुल्क में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर लोगों पर महँगाई का बोझ लादा जा रहा है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब वह मौक़े पर मौजूद लोगों से नारेबाज़ी और विरोध प्रदर्शन को लेकर जानने का प्रयास किया। आख़िर क्या वजह है कि वह सरकार के ख़िलाफ़ रोष प्रकट किया जा रहा हैं। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और स्थानीय निवासियों ने क्या कहा।

आपको बता दें कि लोक सभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मिलकर लड़ा था। परंतु दिल्ली विधानसभा चुनावों में दोनों की राहें अलग अलग होगी शायद यही वजह है कि दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन किया जाना है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *