स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।
स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।
शो माटी से बंधी डोर का मौजूदा ट्रैक वैजू, रणविजय और जया पर केंद्रित है। रणविजय और जया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, वैजू ने उनके लिए एक खास गरबा नाइट का आयोजन किया है, जिसमें कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। मशहूर गरबा सिंगर्स की जोड़ी प्रीति और पिंकी रणविजय और जया की संगीत रात में शो माटी से बंधी डोर में परफॉर्मेंस देंगी। अपने पॉपुलर गरबा सॉन्ग्स के लिए मशहूर ये दोनों बेशक इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी।
प्रीति और पिंकी को संगीत के मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से चमकते देखना दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा, जिससे हर कोई उनके साथ नाचने को मजबूर हो जाएगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वैजू, रणविजय और जया की जिंदगियों में कहानी कैसा मोड़ लेती हैं।
‘माटी से बंधी डोर’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे प्रसारित होता है।



