दिल्ली मेट्रो ने अपने मेट्रो स्टेशनों पर प्रिंटर इंक की बोतलों और कार्ट्रिज के निपटान के लिए ई-वेस्ट रीसाइकलिंग बॉक्स लॉन्च किए

Listen to this article

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जापानी रिसाइक्लिंग फर्म जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट
लिमिटेड के साथ मिलकर आज यात्रियों के लिए ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग बॉक्स की सुविधा शुरू की, ताकि वे अपने
इस्तेमाल किए गए प्रिंटर इंक की बोतलों और कार्ट्रिज का वहां निपटान कर सकें। पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा
में भारत में जापान के राजदूत महामहिम सुजुकी हिरोशी और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार
ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए (JICA)) तथा डीएमआरसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की
उपस्थिति में हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर आयोजित रिबन-कटिंग सेरेमनी में इस महत्वपूर्ण सुविधा का औपचारिक
शुभारंभ किया।
दो-दो के सेट में ये रिसाइकलिंग बॉक्स फिलहाल 15 प्रमुख इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हैं, जिससे
यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे अपने उपयोग किए गए प्रिंटर इंक की बोतलों और कार्ट्रिज को
रिसाइकल करने के लिए वहां जमा करें। ये स्टेशन हैं- वेलकम, कश्मीरी गेट, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरु तेग बहादुर
नगर (नॉन इंटरचेंज स्टेशन), नई दिल्ली, राजीव चौक,केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज़ खास, द्वारका,
जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक और लाजपत नगर।
ये बॉक्स प्रत्येक स्टेशन के पेड एरिया में रखे गए हैं, जिससे यात्रियों के लिए अपने इस्तेमाल किए गए प्रिंटर इंक
की बोतलें और कार्ट्रिज जमा करना सुविधाजनक हो जाता है और इससे रीसाइकलिंग और उनके निरंतर उपयोग
की संस्कृति को बढ़ावा भी मिलेगा ।
यह पहल, जो पर्यावरणीय जिम्मेदारी के लिए डीएमआरसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यात्रियों को इस
उद्देश्य हेतु योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। जेआईसीए (JICA) द्वारा उनके सतत विकास लक्ष्यों
(एसडीजी) संबंधी पहल के भाग के रूप इस पहल को में वित्त पोषित किया जा रहा है। एकत्र किए गए ई-वेस्ट
को पूरी जिम्मेदारी से रीसाइकल किया जाएगा,ताकि पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव कम हो सकें।
एक समझौता ज्ञापन के भाग के रूप में यह सुविधा सामने आ सकी है, ताकि यात्रियों में इस तरह के निपटान
और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस समझौता
ज्ञापन पर पिछले महीने डीएमआरसी और जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच हस्ताक्षर किए गए
थे। इस पहल पर मिलने वाले फीडबैक के आधार पर आने वाले महीनों में इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से पूरे
नेटवर्क के अन्य सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भी लाया जा सकेगा ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *