Listen to this article

आपने एक गाना ख़ूब सुना होगा पानी रे पानी तेरा रंग कैसा जिसमें मिला दे उस रंग जेसा लेकिन ये पानी में रंग नहीं बल्कि पानी मिट्टी में मिल रहा है। जी हाँ बुराड़ी विधायक के घर के पास सौ फुटा मैन रोड पर पिछले कुछ दिनों से बह रहा पानी की तस्वीर तो यही बयां कर रही है। जी हाँ ये साफ़ सुथरा पीने का पानी किस तरह से बर्बाद हो रहा है। बताया जाता है कि यह पानी पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही बह रहा है। आप देख सकते हैं। साफ़ सुथरा पीने का पानी की लाइन लेकीज हो रही है। पानी भले ही साफ़ सुथरा निकल रहा है। लेकिन आप देख सकते हैं कि ही आगे चलते चलते पानी का रंग बदल रहा है और फिर सीधा बंदे नाले में जाकर बह रहा है। हज़ारों लीटर पीने का ये पानी एक दिन में बर्बाद हो रहा है। मज़े की बात ये है कि क्षेत्रीय विधायक का निवास स्थान यहाँ से चंद कदमों की दूरी पर है और दूसरा बुराड़ी की ये सौ फुटा मेन रोड है बावजूद इसके कई दिनों से यह पानी बह रहा है। इस साफ़ बह रहे पीने का पानी को लेकर ना तो संबंधित विभाग गंभीर नज़र आ रहा है और न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की नज़र पड़ रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तक बुराड़ी में पानी की भारी क़िल्लत चल रही थी और वहीं अब ये पीने का साफ़ पानी की लाईन लीकेज होने से पानी की खुलेआम बर्बादी हो रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कब तक ये पानी की लाइन संबंधित विभाग में ठीक करता। क्योंकि पानी की बर्बादी से पीने के पानी की भारी क़िल्लत भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले क़रीब 15 दिन से यह पानी ऐसे ही बह रहा है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पिछले कई दिनों से हर रोज़ कितना पानी बर्बाद हो रहा है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब इस बह रहे पानी को लेकर स्थानीय निवासी से जानने का प्रयास किया। पानी कितने दिनों से बह रहा है। इस पर सुनिए उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता इस विशेष रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *