ये है एशिया की सबसे बड़ी आज़ादपुर फल एवं सब्ज़ी मंडी का प्रवेश द्वार, यहाँ मंडी की सफ़ाई व्यवस्था का तो बुरा हाल रहता ही है। लेकिन मंडी के प्रवेश द्वार पर भी इन दिनों गंदा पानी खड़ा होने के चलते मंडी में प्रवेश करना भी बेहद मुश्किल है। जी हाँ राजधानी दिल्ली में एक तरफ़ सरकार यह दावे करते नहीं थक रही हैं, कि दिल्ली में सब कुछ ठीक ठाक है, सीवर लाइन बेहतर है, सफ़ाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है, पानी निकलने की ठीक व्यवस्था है। ये सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि एशिया की सबसे बड़ी आज़ादपुर फल एवं सब्ज़ी मंडी के प्रवेश गेट के ठीक बाहर, पिछले क़रीब तीन दिनों से यहाँ गंदा पानी खड़ा हुआ है। सीवर लाइन जाम पड़ी हुई है। बताया जा रहा है, कि आज़ादपुर मंडी में एक दिन में हज़ारों लोगों का आना जाना रहता है। पैदल यात्रियों से लेकर वाहन चालकों को इस प्रवेश गेट से होकर मंडी में जाना होता है। परंतु मंडी गेट के बाहर की तस्वीरें आप देख सकते हैं कि यहाँ किस तरह से गंदा पानी खड़ा हुआ है। बताया जाता है कि ये गंदा पानी जाम पड़ी सीवर लाइन का है।हाल ही में हुई बरसात के चलते भी ये गंदा पानी ऐसे ही खड़ा है। संबंधित विभाग लापरवाह होकर, आँखें मोदे बैठे हैं। हालाँकि, रविवार को जब टोटल ख़बरें का कैमरा इस खड़े गंदे पानी की तरफ घूमता, तो वहाँ पर मौजूद कुछ सफ़ाई कर्मचारी उस सीवर लाइन की सफ़ाई करने में अचानक जुटने का प्रयास करते और सफ़ाई करने लगते। यह पानी जल्द साफ़ हो जाएगा, जल्द कचरा हट जाएगा लेकिन जिस तरह से पिछले 3 दिनों से ये गंदा पानी खड़ा हुआ है और ऊपर से ही मॉनसून का मौसम भी जारी है। हल्की सी बरसात होने पर सोचिए यहाँ पर क्या हालत बन सकती है। लोगों को मंडी में प्रवेश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। मंडी के प्रवेश गेट से इस गंदे पानी से होकर लोगों को मंडी के अंदर जाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यहाँ पर कुछ रेहड़ी पटरी वाले भी परेशान हैं जो अपनी रेहड़ीयाँ नहीं लगा पा रहे हैं, अपनी पटरियां नहीं लगा पा रहे हैं। इसकी वजह ये गंदा पानी है। उन्हें इस गंदे पानी के खड़े होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोटल खबरी के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब मौक़े पर मौजूद कुछ रेहड़ी पटरी वालों से बात करी कि आख़िर कितने दिनों से यह गंदा पानी खड़ा हुआ है, आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें, कि आज़ादपुर फल एवं सब्ज़ी मंडी में बरसात के समय में एक तो गंदगी का अंबार लग जाता है और पानी भी भर जाता है, परंतु अभी तो कोई मुसलाधार बारिश भी नहीं हो रही है, लेकिन मंडी के प्रवेश गेट पर गंदा पानी और जिस तरह मंडी गंदगी का आलम बना हुआ है आज़ादपुर मंडी प्रशासन और संबंधित विभाग की पोल खोलता दिखाई दे रहा है। जबकी इस मंडी गेट के बाहर जमा सीवर का गंदा पानी से बेहद बुरे हालात बने हुए हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


