दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल सरकार प्रेस कॉन्फ़्रेन्स से चलने वाली सरकार कह दिया। श्री सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा जिसके शासन में दिल्ली में केवल एक विकास हुआ वह है भ्रष्टाचार का विकास आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद सब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं मुख्य मंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक, पार्षद जेल जा रहे हैं पूरी सरकार जेल से बेल में फंसी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कल हमने आम आदमी पार्टी नेताओं को हरियाणा वालों को गारंटियां बेचते देखा तो सोचा पत्रकारों एवं दिल्ली वालों के साथ 2015 से अरविंद केजरीवाल से मिली अनेक गारंटियों के साथ ही अरविंद केजरीवाल की पांच झूठी गारंटियों का विश्लेषण किया चुनाव में वादा 100 स्कूल प्रति वर्ष 10 साल बाद एक भी नया स्कूल नही मिला है। 2015 चुनाव में वादा किया था 1000 मोहल्ला क्लीनिक बमुश्किल 300 हैं। वादा किया था सबको फ्री बिजली दस साल बाद फ्री बिजली केवल खाली फ्लैट मकान या बिल्कुल छोटे से घर का सपना हर परिवार बिल देने को वादा PPAC एवं पेंशन सरचार्ज घोटाले के चलते दिल्ली वालों के बिजली बिल सबसे ज्यादा। 2015 में वादा किया सबको फ्री पानी दिल्ली का गरीब से गरीब आदमी 30 रूपए प्रति बोतल की दर से परिवार को पानी पिलाने को बाध्य है। 2015 का वादा था प्रदूषण मुक्त दिल्ली दिल्ली के माथे पर विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी होने का कलंक लग चुका आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष में प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा और सरकार पर क्या आरोप लगाए।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हरियाणा में जाकर लोगों के लिए पाँच गारंटी देने का वादा किया था। ऐसे वादें पंजाब में और दिल्ली में भी किये गये थे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट








