Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में मानो ना मानो समस्याओं का अंबार है। भले ही आपकी अपनी पार्टी पीपल्स का विधान सभा क्षेत्र के अलग अलग कॉलोनियों में बिजली पंचायत का अभियान जारी है। परंतु मौक़े पर जब वह लोगों से उनकी क्षेत्र में समस्याएं जानने का प्रयास किया जाता है। सबसे पहली समस्या लोगों की बिजली संबंधी और बिजली मीटर को लेकर रहती है। इसके बाद क्षेत्र में टूटी सड़कें, गंदगी का अंबार के इलावा क्षेत्र में बदहाली का आलम हैं। क्षेत्र में बारिश का गंदा पानी कई दिनों तक खड़ा रहने की लोगों की शिकायत थी। लोगों का कहना था कि क्षेत्रीय नेता लोगों को जब वह चुनाव होते हैं तब तो लोगों को आश्वासन देकर इनकी वोटों माँगने आते हैं। लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसके लिए कोई भी क्षेत्रीय प्रतिनिधि क्षेत्र में नहीं आता है। जो कि बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर जाकर लोगों की समस्याओं को ही जाना। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा जारी बिजली पंचायत को लेकर लोगों को क्या रुझान हैं। बिजली मीटर के नए कनैक्शन को लेकर लोगों की क्या समस्या हैं। इन सभी विषयों पर लेकर जब क्षेत्रीय लोगों से बात करी तो इस पर सुनिए लोगों ने अपना दर्द बयान करते हुए क्या कहा ।देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान के निर्देश पर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के जानने का अभियान पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और आश्वासन दे रहे हैं कि वे लोगों की समस्या सरकार तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *