Listen to this article

तीन अक्टूबर से एक बार फिर पूरा देश राम मय होने जा रहा है। इसकी वजह ये है कि इस बार रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। जी हाँ ये जानकारी प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार द्वारा दी गई। रविवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लालकिला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक होगी। प्रेस वार्ता में बताया गया हर वर्ष की तरह इस बार भी कई फ़िल्मी हस्तियां रामलीला में किरदार निभाएंगे। राम के किरदार में बॉलीवुड अभिनेता हिमांशु सोनी TV शो के एक लोकप्रिय अभिनेता है। सीता के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री समीक्षा भटनागर भूमिका निभाएंगी। लक्ष्मण के किरदार में बॉलीवुड एक्टर कनन मल्होत्रा भूमिका निभाएंगे। हनुमान के किरदार बॉलीवुड अभिनेता केतन करांडे भूमिका निभाएंगे। बताया जाता है कि दिल्ली के लालकिला मैदान में विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ख़ास तरह का मंच बनाया जाएगा। बताया जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के 15 मशहूर अभिनेता के साथ साथ टीवी और रंगमंच के 120 कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जाएगा 180 फीट ऊंची क्रैनो द्वारा आकाश मार्ग में तीन विशाल रथो में श्री राम , लक्ष्मण, दूसरे रथ में श्री राम की सेना और तीसरे रथ में रावण सवार होंगे। आसमान में राम रावण युद्ध, रावण द्वारा सीता हरण, जटायु वध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने से लेकर युद्ध के जीवंत एक्शन सीन देख राम भक्त दंग रह जाएंगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार , महामंत्री सुभाष गोयल , राम के किरदार में हिमांशु सोनी, लक्ष्मण के किरदार में कनन मल्होत्रा , सीता के किरदार में समीक्षा भटनागर और हनुमान के किरदार में केतन करांडे से विशेष बातचीत करी। इस पर उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

बताया जाता है कि इस बार देश में पहली बार लव कुश रामलीला का आयोजन श्री रामेश्वर धाम मंदिर की थीम पर बने विशाल स्टेज पर रामलीला होगी। इसके साथ ही लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला बिलकुल नि शुल्क प्रवेश होता है। इसमें कोई भी देखने के लिए आ सकता है। किसी तरह का कोई शुल्क आधा नहीं करना होता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *