Listen to this article

राजधानी दिल्ली की यह हैरान और परेशान करने वाली तस्वीरें। ये लोग क्यों इकट्ठे हुए हैं। क्यों लोगों ने इस शख़्स को अचानक घेर लिया है। अगर आप जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हाँ ये तस्वीरें बादली विधानसभा क्षेत्र भलस्वा की गुरुनानक JJ कॉलोनी की तस्वीरें हैं। ये लोग अचानक इसी लिए इकट्ठा हुए हैं। क्योंकि इन लोगों की समस्याएं को कोई पहली बार सुनने के लिए आया है। यहाँ ना तो बिजली है और न ही यहाँ पीने के पानी की सुविधा है। ऊपर से यहाँ बारिश के पानी से भारी जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा इन दिनों बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली पंचायतों की बैठकों का दौर जारी है। लोगों की समस्याएं जानने के लिए आप पीपल्ज़ के प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान लोगों के बीच में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और बिजली मीटर और बिजली की समस्या को लेकर लोगों जानने का प्रयास किया जा रहा है। क्या बिजली मीटर लग रहे हैं या नहीं लग रहे हैं। यहाँ लोगों के घरों में बिजली है के नहीं है। यहाँ NOC माँगा जा रहा है या नहीं माँगा जा रहा है। इन सब विषयों को लेकर बिजली पंचायत जारी है। पार्टी द्वारा यह जानने का प्रयास किया जा कर रहे हैं। क्योंकि कई लोगों के बिजली के मीटर नहीं लग रहे हैं तो कई लोगों के लिए पीने का पानी की समस्या है और इसके साथ ही यहाँ बारिश के जल भराव और गंदगी को लेकर समस्याओं से परेशान दिखे। रविवार को आप पीपल्स द्वारा बिजली पंचायत को लेकर बैठक को बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में ना कर बग़ल की विधान सभा बादली विधानसभा के क्षेत्र की भलस्वा की गुरु नानक JJ कॉलोनी में लोगों की इतनी परेशानियाँ थी कि यहाँ न तो बिजली है और न ही पीने का पानी और ऊपर से बारिश से जलभराव हो जाने से यहाँ के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। इन लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।रविवार को आप पीपल्ज़ पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष परमबीर चौहान ने बिजली पंचायत की बैठक की करी इस कॉलोनी में जेसै प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे तो लोगों ने उनको घेर लिया और अपनी समस्याएं बताने लगे। परंतु अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे आपके बीच में लोगों की समस्या सुनने ही आए हैं और वह इन समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकार को जगाने का काम करेंगे ये सभी विषय को लेकर आप पीपल्स के द्वारा बिजली पंचायत जारी है। हालाँकि रविवार को अचानक बारिश होने लगी और इस बारिश के बीच में ही लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब यहाँ कॉलोनी की महिलाओं से और पुरुषों से बात करी तो इसे लेकर लोगों ने क्या कहा और प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान का कहना था। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि आप पीपल्स पार्टी की बिजली पंचायत का रविवार को नौंवा दिन था और इस बिजली पंचायत को लेकर लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं और अपनी समस्याएं बता रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या आप पार्टी पीपल्स द्वारा जारी इस अभियान को लेकर सफलता मिल पाती है या नहीं यह तो कह पाना मुश्किल है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *