Listen to this article

अगर आप किरायेदार है। आपने रहने के लिए कमरा किराये पर लिया हुआ है तो आप हो जाएं सावधान ख़ासकर जो महिला अकेली किराये पर कमरा लेकर दिल्ली में रह रही है। वह भी सावधान रहें कहीं ऐसा न हो कि आपका मकान मालिक आप से बिजली या पंखे ठीक कराने के बहाने आप से कमरे की चाभी ले ले। उसके बाद आपके कमरे में खुफिया कैमरा लगाकर आपकी सारी निजी गतिविधियों पर नज़र रखने लगे। जी हाँ पूर्वी दिल्ली जिला के शकरपुर पुलिस ने एक गंदी हरकत करने वाले ऐसे मकान मालिक के लड़के को गिरफ़्तार किया है जो कि अपने महिला किरायेदार से बिजली के पंखे ठीक करवाने बहाने कमरे की चाबी ले लेता था। महिला की अनुपस्थिति में मकान मालिक के लड़के ने कमरे के बाथरूम और बैड रूम में खुफिया कैमरा लगा दिया और उसके बाद कई बार बहाने से चाबी माँगने के बाद इस खुफिया कैमरे में लगा मेमोरी कार्ड को बदल देता था। पुलिस के अनुसार शकरपुर इलाक़े में एक युवा महिला जो की कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। वे उत्तर प्रदेश अपने गाँव में गई थी। वापस आने पर जब वह अपना वॉट्सऐप चिल्लाने लगी। महिला को कुछ श़क हुआ कि वॉट्सऐप किसी ने लॉग इन किया है। लैपटॉप उसे लॉग आउट हुआ था। महिला को श़क होने पर जब महिला ने अपने घर पर चारों तरफ़ देखा तो बल्ब के होल्डर में खुफिया कैमरा लगा हुआ था। महिला ने तुरंत पुलिस को PCR कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर पाया कि बल्ब के होल्डर में खुफिया कैमरा लगा हुआ था। पुलिस ने मालिक के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ करी। उस लड़के ने स्वीकार किया कि उसने बल्ब के होल्डर में खुफिया कैमरा लगाया था। पुलिस ने मकान मालिक के लड़के करण को गिरफ़्तार कर लिया है।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से दो लैपटॉप और तीन बल्ब होल्डर जिसमें खुफिया कैमरा लगा हुआ था। बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है । टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *