रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा की रिलीज पर नई दिल्ली के इवेंट में एनीमे लवर्स ने मनाया जश्न

Listen to this article

*एनीमे फैंस रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के लिए आए एक साथ

गीक पिक्चर्स इंडिया ने अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा के लिए कैंपेन को लॉन्च किया है, जिसमें 4K में रीमास्टर्ड फिल्म का पहला प्रीमियर हुआ। शुक्रवार को आयोजित इस एक्सक्लूसिव इवेंट की मेजबानी गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर मिस्टर अर्जुन अग्रवाल और गीक पिक्चर्स इंक के फाउंडर मिस्टर तामोत्सु कोसानो ने की, जो इस इवेंट के लिए टोक्यो से आए थे। इस सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने के लिए खास मेहमान जनरल वी.के. सिंह और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री विनय सहस्रबुद्धे ने इस इवेंट में शिरकत कर इसे और भी खास बना दिया।

मच अवेटेड मेला! मेला! एनीमे जापान उत्सव के हिस्से के रूप में, नई दिल्ली में जापान कांसुलेट के साथ पार्टनरशिप में एक स्पेशल फेनवेंट आयोजित किया गया। एनीमे फैंस के उत्साह के लिए, रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम के नए डब किए गए भारतीय भाषा वाले वर्जन के प्रोड्यूसर, गीक पिक्चर्स इंडिया ने इस इवेंट में एक एक्सक्लूसिव 4K स्क्रीनिंग की घोषणा करके सभी को सरप्राईज कर दिया। कहना गलत नहीं होगा की इस खबर ने सभी के उत्साह को और भी बढ़ा दिया और देखते ही देखते सिर्फ 10 मिनट में सभी उत्साही फैंस द्वारा स्क्रीनिंग स्लॉट्स भर गए।

मोक्ष मोदगिल, गीक पिक्चर्स इंडिया के सीईओ, ने दर्शकों का रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम के 4K फैन प्रीमियर पर दिल से स्वागत किया। उन्हें अपना शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वाल्मिकी के रामायण पर आधारित ये एनीमे एडेप्टेशन एक सांस्कृतिक पुल का काम करता है, जो भारत और जापान के बीच आर्टिस्टिक कंटेंट का आदान-प्रदान और ज्यादा बढ़ता है।

18 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से गीक पिक्चर्स इंडिया द्वारा चार भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु – में डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *