रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि के जयंती के अवसर पर देश और दिल्ली में कई समारोह आयोजन करें गए। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के सत्या बिहार में स्थित वाल्मीकि समाज द्वारा बाल्मिकी चौपाल पर जयंती धूमधाम से मनाई। समारोह के मुख्य अतिथि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के आर डब्ल्यू ए फेडरेशन के चेयरमैन मंगेश त्यागी एवं फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों के साथ जागरण में पहुंचकर महर्षि बाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित करी। महर्षि बाल्मीकि की जयंती के अवसर पर यहाँ जागरण का भी आयोजन किया गया। जागरण में भगवान शिव, माता पार्वती, माता शेरावाली और हनुमान की सुंदर झांकियां भी दिखाई गई झांकियों में सबसे विशेष बात ये थी की झांकियों को देखकर यहाँ मौजूद भक्तजनों ने भगवान को याद करने लगे और झांकियों को माथा भी टेका। मुख्य अतिथि मंगेश त्यागी , विनोद त्यागी, एन डी सनवाल के इलावा अन्य कई कांग्रेस के नेता लोगों ने भी झांकियों को माथा टेका।यह सभी झांकियां देखते ही बन रही थी। मंच का संचालन समाज से जुड़े युवा कार्यकर्ता संदीप बोहोत ने किया। मुख्य अतिथि मंगेश त्यागी ने बाल्मिकी के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि द्वारा दी गई दिए गए उपदेशों और शिक्षा को हमें पालन करना चाहिए। आज युवा को विशेष इस चीज़ देकर समझना होगा। महर्षि बाल्मीकि रामायण के रचियता थे। उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी बाल्मिकी के जीवन से हमें बोहोत प्रेरणा मिलती है ।आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में
आपको बता दें कि RWA फेडरेशन के चेयरमैन एवं कांग्रेस के नेता मंगेश त्यागी बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


