Listen to this article

नोएडा के फ़िल्म सिटी में स्थित मारवाह स्टूडियो और ए ए F टी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मीडिया एंड आर्ट्स में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान डॉक्टर संदीप मारवाह के पिता के नाम से मारवाह स्टूडियो में नवनिर्मित सूरज प्रकाश मारवाह शूटिंग फ़्लोर का उद्घाटन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मोर्गन द्वारा शूटिंग फ़्लोर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा यहाँ पर मौजूद विद्यार्थियों से वार्तालाप कर यूनिवर्सिटी के बारे में जाना। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ हुई। ए ए F T विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा मारवाह स्टोरियों एवं ए ए F टी यूनिवर्सिटी की सराहना करी। ए ए F T यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा डान्स परफॉर्मेंस और म्यूज़िक कंसर्ट भी किया गया। इस दौरान डॉक्टर संदीप मारवाह एवं मुख्य अतिथि द्वारा वर्ल्ड फ़ूड डे का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। आइए देखते हैं नोएडा फ़िल्म सिटी से दिल्ली मिरर न्यूज़ की यह ख़ास रिपोर्ट मुख्य अतिथि और मारवाह स्टूडियो के संस्थापक डॉक्टर संदीप मारवाह ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *