Listen to this article

ये हैं उत्तर पूर्वी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्वेता कौशिक और इनके साथ बैठे भाजपा कादीपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश कैन और मंडल उपाध्यक्ष अजय झा। आप सोच रहे होंगे ये तीनों भाजपा के पदाधिकारी मोबाइल फ़ोन देखने में क्यों जुटे हुए हैं। दरअसल यह तीनों मिलकर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं और मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की टिकट की चाह रखने वाले अभी तक तो पुरुष दावेदार ही पोस्टरों में दिख रहे थे। लेकिन अब भाजपा की यह तेज तर्रार महिला नेता भी इस शृंखला में जुड़ गई हैं। बुराड़ी में समस्याओं का अंबार है कि यहाँ की टूटी सड़कें , क्षेत्र में जाम और अतिक्रमण , पानी निकासी से लेकर , पीने के पानी जैसे तमाम समस्याएं से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ये बात हम नहीं बल्कि अधिवक्ता और उत्तर पूर्वी जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता कौशिक ने आरोप लगाते हुए कही। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने एक विशेष मुलाक़ात के दौरान जब श्वेता कौशिक से बात कर बुराड़ी क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जानने का प्रयास किया। उन्होंने खुलकर मुद्दों को लेकर ख़ुलासा किया। क्या है वह मुद्दे ? क्या है समस्या ? आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता की श्वेता कौशिक के साथ बातचीत की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *