अगर आप ATM कार्ड यूज़ कर रहे हैं तो आप रहें सावधान क्योंकि शातिर ठग कोई न कोई नई तरकीबढूँढ कर आपकी गाढ़ी कमाई के पैसों पर नज़र टिकाए रखते हैं। जी हाँ इस बार दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है। जो की ATM मशीन पर जाकर यहाँ पर ATM कार्ड डाला जाता है। वहाँ पर हक़ बदमाश फेवी क्विक डाल देते थे। इससे ATM कार्ड इस्तेमाल करने वाले जैसे ही ATM मशीन पर जाकर अपना कार्ड डालते थे उनका ATM कार्ड मशीन के अंदर ही जाम हो जाता था। पुलिस को इस तरह से ATM से ठगी करने के कई मामलों की जानकारियां मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई। बदमाशों के आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रैप लगा कर तीन आरोपी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम राहुल कुमार सिंह, दीपक पटेल और गौरव कुमार बताया गया है ये तीनों आरोपी बदरपुर के रहने वाले हैं। देखिए टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।
2024-10-23

