Listen to this article

सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सृजन ओलंपिक्स 2026” का भव्य उद्घाटन आज गौर सिटी-1, ग्रेटर नोएडा में सृजन के गतिशील अध्यक्ष श्री मोहित मनोत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 700 से अधिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सृजन के अध्यक्ष श्री मोहित मनोत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अपना स्वागत भाषण दिया और सृजन ओलंपिक्स के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. कमल जैन सेठिया ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता (11–12 अप्रैल) विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, स्केटिंग, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, बॉक्स क्रिकेट तथा T-10 क्रिकेट को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी एकता को बढ़ावा देना है।
पूरा कार्यक्रम बहुत ही सुव्यवस्थित और शानदार ढंग से आयोजित किया गया। सभी खिलाड़ी इस ओलंपिक को लेकर काफी उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर दिखाई दिए और सृजन फाउंडेशन की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 12 अप्रैल की संध्या को आयोजित होगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा विजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री मोहित मनोत (अध्यक्ष – सृजन), श्रीमती वंदना जैन (महासचिव – सृजन) तथा जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सृजन फाउंडेशन का यह आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *