&TV:गीतांजलि मिश्रा ने बताया, ऐक्टर आलोक नाथ ने दिया मुझे अभिनेत्री बनने का आत्मविश्वास

Listen to this article

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश के रूप में मशहूर गीतांजलि मिश्रा ने हाल ही में अभिनय की दुनिया में आने के अपने रोमांचक सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे किस्मत उन्हें इस फील्ड में लेकर आई, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीतांजलि ने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह कैमरे के सामने आयेंगी और ऐक्टिंग को अपना कॅरियर बनायेंगी। उनकी असली इच्छा तो कुछ और ही थी, लेकिन शायद किस्मत को यही मंजूर था। राम बारात में भाग लेने के लिये हाल ही में आगरा पहुंची गीतांजलि ने बताया, ‘‘अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, मैं एक काॅस्मेटिक कंसल्टेंट बनना चाहती थी। लेकिन तकदीर ने मेरे लिये कुछ और ही सोच रखा था। मैं मुंबई में जिस बिल्डिंग में रहती थी, उसमें एक महिला भी रहती थी, जो टीवी में काम करती थी। हम अच्छे दोस्त बन गये थे और एक दिन उसने मुझसे पूछा कि वह जिस शो में काम कर रही है, क्या उससे डाॅक्टर का रोल निभाने के लिये मैं किसी को रिकमेंड कर सकती हूं। मैंने एक लड़की के नाम का सुझाव दिया, लेकिन शूटिंग के दिन वह नजर ही नहीं आई। किस्मत से उस लड़की की जगह मुझसे ऐक्टिंग करने के लिये कहा गया। मैंने कभी नहीं सोचा कि एक दिन मैं कैमरे के सामने ऐक्टिंग करूंगी, लेकिन मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था।‘‘

गीतांजलि मिश्रा आगे कहती हैं, ‘‘मैं जब सेट पर गई, तो बहुत ज्यादा नर्वस थी, क्योंकि मेरे सामने आलोक नाथ, सुहासिनी मुले और सुलभ आर्य जैसे दिग्गज कलाकार थे। मुझे तैयारी करने का वक्त ही नहीं मिला। मैंने कुछ ही पलों में स्क्रिप्ट को याद किया और किसी तरह अपनी लाइंस बोली। सीन के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर मेरा हौसला बढ़ाया और मैं एकदम कंफ्यूज्ड थी। तभी आलोक नाथ जी ने मुझे अपने पास बुलाया। मुझे लगा कि मैंने कोई गड़बड़ कर दी है, लेकिन उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं पहली कैमरा फेस कर रही हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि ‘ तुमने कमाल कर दिया।‘ उनकी यह बात सुनकर मैं आत्मविश्वास से भर गई।‘ हालांकि, अपने इस अचानक हुये डेब्यू के बावजूद गीतांजलि ने तुरंत ही ऐक्टिंग दुनिया में कदम नहीं रखा। उन्होंने बताया, ‘‘इस सीन के बाद मैंने दो सालों तक ऐक्टिंग के बारे में नहीं सोचा। लेकिन किस्मत ने एक बार फिर अपना रंग दिखाया और मुझे एक टीवी शो में लीड रोड आॅफर किया गया। और तब मेरे मन में ख्याल आया कि शायद अभिनय की दुनिया मुझे बुला रही है। और एक अनापेक्षित अवसर के रूप में शुरू हुआ मेरा सफर एक रोमांचक कॅरियर में बदल गया। इससे मुझे यह समझ आया कि कभी-कभी सबसे अच्छी योजनायें वो होती हैं, जिन्हें हम कभी नहीं बनाते।‘‘

गीतांजलि मिश्रा को ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभाते देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *