Listen to this article

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के बाद उसी तर्ज़ पर दिल्ली न्याय यात्रा आठ नवंबर से शुरू होने जा रही है । सोमवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा ये घोषणा करते हुए। बताया गया कि दिल्ली में एक महीने तक दिल्ली न्याय यात्रा चलेगी। चार फ़ेस में दिल्ली न्याय यात्रा सम्पन्न होगी।बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगेश त्यागी अपनी टीम के सदस्यों के साथ दिल्ली न्याय यात्रा की बैठक में यहाँ पहुँचे थे। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दिनेश अबरार से भी मंगेश त्यागी ने मुलाक़ात कर उन्हें दिल्ली न्याय यात्रा की घोषणा को लेकर शुभकामनाएँ दी। टोटल ख़बरें वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब यहाँ मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी किसान नेता विनोद त्यागी और अन्य लोगों से बात कर जाने का प्रयास किया कि वह दिल्ली न्याय यात्रा शुरू होने को लेकर कैसे देखते हैं तो इस बारे में उन्होंने क्या कहा आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि पिछले 11 वर्षों से भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार की जनता के प्रति बेरुखी के कारण लगातार बिगड़ते दिल्ली के माहौल के प्रति संवदेना पूर्वक सोच के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीधे जनता से जुड़ने और उनकी परेशानियों, संकट और समस्याओं को सुनने को लेकर दिल्ली न्याय यात्रा करने जा रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *