प्यार, दोस्ती और दुश्मनी की दिलचस्प कहानी है स्टार प्लस के नए शो “दीवानियत” की कहानी! नए प्रोमो के रिलीज होने संग विजयेंद्र कुमेरिया ने की शो के बारे में बात

Listen to this article

स्टार प्लस ने आकर्षक और भावनात्मक कहानियों के लिए एक शानदार पहचान बनाई है, जो दर्शकों को हमेशा भाती हैं। यह चैनल अपने शानदार शोज के लिए जाना जाता है, जो न सिर्फ एंटरटेन करते हैं बल्कि दर्शकों को सोचने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

अब, स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो “दीवानियत” लेकर आ रहा है, जो उन्हें बहुत पसंद आएगा। इस शो में विजयेंद्र कुमेरिया (देव) और कृतिका सिंह यादव (मन्नत) मुख्य किरदारों के रूप में दिखाई देंगे, और नवनीत मलिक (जीत) भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

हाली में, दीवानियत शो के मेकर्स ने एक दिलचस्प पहला प्रोमो रिलीज किया है। ये प्रोमो दोनो परिवार को दिवाली मनाते हुए दिखाता है, लेकिन कुछ अंजाने वजह से मलिक और चौधरी परिवार दुश्मन बन जाते हैं। अब वर्तमान में, दिवाली के मौके पर, जीत और मन्नत चाहते हैं कि वो अपनी जिंदगी एक साथ बनाएं, हालांकी उनके परिवारों में दूरियां हैं। तनाव बढ़ जाता है जब एक बंदूक की गोली सुनाई देती है। ये सीन दर्शकों को अगले घटना के लिए परेशान करने के साथ उत्साहित करने वाली है। अब सवाल यह है की क्या मन्नत और जीत का खुशहाल जीवन का सपना सच होगा? क्या उनके परिवारों की लड़ाई उन्हें अलग कर देगी? उनकी लव स्टोरी का क्या होगा —क्या बात आगे बढ़ेगी या खत्म हो जाएगी — यह जानने के लिए शो देखना बहुत ही रोमांचक होगा!

विजयेंद्र कुमेरिया, जो स्टार प्लस के शो दीवानियत में देव का किरदार निभा रहे हैं, उनका कहना है कि, “प्रोमो में बहुत सारा रोमांचक ड्रामा दिखाया गया है जो दर्शकों को इस शो से मिलने वाला है। ये दिखाता है दो परिवार- मलिक और चौधरी-की दुश्मनी, जो पहले दोस्त थे लेकिन कुछ अंजाने घटनाओं की वजह से दुश्मन बन गए हैं। प्रोमो में जीत और मन्नत के बीच पनप रहे गुप्त प्रेम को भी दिखाया गया है। इस बीच, देव पारिवारिक झगड़े को जारी रखना चाहता है। हालांकि, मलिक परिवार, चौधरी परिवार और देव को जीत और मन्नत के बीच पनप रहे प्यार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव, अनजाने सर्प्राइज, लव स्टोरीज और इमोशंस देखने मिलेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि जीत और मन्नत की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी या खत्म होगी, क्योंकि उनके बीच में पारिवारिक दुश्मनी की दीवार खड़ी है! अधिक जानने के लिए बनें रहें!”

कॉकक्रो और शैका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस ‘दीवानियत’ जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *