दिल्ली के मेयर, महेश कुमार ने किया गाज़ीपुर स्थित स्लॉटर हाउस का दौरा

Listen to this article

*स्लॉटर हाउस का संचालन पर्यावरण मापदंडो के अनुरूप हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये – मेयर, श्री महेश कुमार

*स्लॉटर हाउस की सफाई व्यवस्था संतोषजनक – मेयर

*पशुओं के अवैध कटान की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी रूप रेखा बनाई जा रहीं है – मेयर, श्री महेश कुमार

*आम आदमी पार्टी का मुख्य उदेश्य दिल्ली को साफ रखना है इसलिए सफाई व्यवस्था के प्रति कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी – मेयर

दिल्ली के मेयर, महेश कुमार ने आज गाज़ीपुर स्थित दिल्ली नगर निगम के स्लाॅटर हाउस में व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस मौके पर पर उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद, श्री बंटी गौतम ;अतिरिक्त आयुक्त, श्री पंकज नरेश अग्रवाल; पशु विभाग के उप निदेशक, एस के यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मेयर, महेश कुमार स्लॉटर हाउस निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उदेश्य दिल्ली को साफ रखना है इसलिए सफाई व्यवस्था के प्रति कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर स्लॉटर हाउस की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नज़र आये। मेयर ने कहा स्लॉटर हाउस का संचालन पर्यावरण मापदंडो के अनुरूप हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। स्लॉटर हाउस चलाने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पशुओं के अवशेष को वैज्ञानिक विधि द्वारा उचित रूप से निस्तारित किया जाता है।

मेयर ने कहा कि क्षेत्र में पशुओं के अवैध कटान की शिकायते मिल रहीं है जिससे निपटने के लिए प्रभावी रूप रेखा बनाई जा रहीं है। साथ ही मुर्गा मंडी के पास फैली आस पास गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए जायेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *