Listen to this article

नोएडा सेक्टर 15 के निकट प्रस्तावित मंदिर स्थल को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण द्वारा विधिवत सीमांकित सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों के प्रवेश करने और स्थापित सीमांकन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने कथित गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक स्थान से पूरी घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान मौखिक कहा सुनी की स्थिति बनी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की विधिवत्त करवाई और तथ्यों के स्पष्टीकरण की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को एक औपचारिक शिकायत भी सौंप दी गई है।
मंदिर समिति का कहना है कि प्रस्तावित स्थल स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुरूप है तथा सभी गतिविधियां नियम अनुसार संचालित होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर या उच्च ध्वनि वाले साउंड सिस्टम की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त भंडारा, सामूहिक भोजन वितरण अथवा अनियंत्रित सभाओं की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार के विक्रेता, स्टॉल या व्यावसायिक गतिविधियों भी प्रतिबंधित रहेगी।
मंदिर समिति के अनुसार पार्क, हरियाली, फवारा तथा बच्चों के खेल क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह स्थल आवासीय मकानो से सटा हुआ नहीं है। मंदिर का संचालन स्थानीय निवासियों द्वारा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत किया जाएगा। प्रवेश व्यवस्था नियंत्रित होगी तथा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलत सूचनाओं, अनावश्यक चिंताएं, भ्रांतियां उत्पन्न की जा रही है, जबकि तथ्य स्थिति को स्पष्ट करते हैं। घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की अपेक्षा की जा रही है। ये देखते हैं यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *