वियतजेट थाईलैंड ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए 23 दिसंबर, 2024 से मुंबई-बैंकॉक (सुवर्णभूमि) के बीच अपनी पहली सीधी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान यात्रियों को थाईलैंड की राजधानी और अन्य गंतव्यों तक सहज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी। साथ ही, यह सेवा मुंबई और बैंकॉक के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई गति प्रदान करेगी।
शुरुआती चरण में, मुंबई और बैंकॉक (सुवर्णभूमि) के बीच वियतजेट थाईलैंड की यह सेवा रोजाना संचालित होगी। उड़ान VZ761 छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (BOM) से देर रात 12:45 बजे रवाना होकर बैंकॉक (सुवर्णभूमि: BKK) में सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी की उड़ान VZ760 बैंकॉक से रात 8:45 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई में रात 11:50 बजे लैंड करेगी (स्थानीय समयानुसार)।
यात्री स्वादिष्ट गर्म भोजन, प्रीमियम सीटों जैसी विभिन्न अतिरिक्त सेवाओं के साथ फ्लाइट के टिकट बुक कर सकते हैं, साथ ही www.vietjetair.com पर ऑनलाइन टिकट के नियम और शर्तें भी देख सकते हैं।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में परंपरा और आधुनिकता का एक शानदार संगम नजर आता है। यहां आगंतुक ग्रैंड पैलेस और वात अरुण जैसे प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा कर सकते हैं और चतुचक, रात्रि बाज़ार और फ़्लोटिंग बाज़ार जैसे चहल पहल भरे बाज़ारों का आनंद ले सकते हैं। पैड थाई और मैंगो स्टिकी राइस सहित अपने विश्व स्तरीय स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर इस शहर में शानदार नाइटलाइफ़, शॉपिग की सुविधा और गर्मजोशी से भरपूर मेहमाननवाजी का आनंद लिया जा सकता है। बैंकॉक मौज-मस्ती और व्यावसाय के लिए आने वाले यात्रियों के लिए एक आकर्षक स्थल बना हुआ है। इसके अलावा, वियतजेट थाईलैंड के व्यापक घरेलू नेटवर्क के माध्यम से यात्री थाईलैंड के अन्य पर्यटन स्थलों जैसे फुकेत,क्राबी, चियांग माई, चियांग राय, उदोन थानी, खोन केन और वियतजेट थाईलैंड के व्यापक घरेलू नेटवर्क के माध्यम से कई अन्य स्थानों से जुड़ सकते हैं।
ग्लोबल ब्रांड अवार्ड्स 2024 द्वारा ‘बेस्ट लो-कॉस्ट एयरलाइन ब्रांड, थाईलैंड 2024’ नामित वियतजेट थाईलैंड अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और एयरबस ए320 और ए321 विमानों के अपने आधुनिक बेड़े का विस्तार करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। हाल ही में इंटरनेशनल फाइनेंस मैगज़ीन द्वारा ‘मोस्ट पैसेंजर-फ्रेंडली केबिन क्रू – 2024’ से सम्मानित, एयरलाइन ‘फ्रेंडली और मज़ेदार’ होने के अपने पहचान को बनाए रखे हुए है। साथ ही वियतजेट को ‘सेफ्टी’, ‘समय की पाबंदी’ और ‘किफ़ायती मूल्य निर्धारण’ के लिए जाना जाता है। मुंबई जैसे नए मार्गों के साथ, वियतजेट यात्रा विकल्पों को बढ़ा रहा है और थाईलैंड और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मज़बूत कर रहा है।


