साल की सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2: द रूल का टिकट बुक करने के लिए हो जाइए तैयार! 30 नवंबर से हो रही है एडवांस बुकिंग की शुरुआत

Listen to this article

पुष्पा 2: द रूल इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। पटना में एक ग्रैंड इवेंट के दौरन इसका धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया। दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और इसी बीच एक खास खबर यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हो रही है।

जैसे-जैसे पुष्पा 2: द रूल की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू होगी, जो फैंस के लिए एक खास पल होने वाला है। दर्शकों के बीच पुष्पा: द रूल के प्रति जबरदस्त उत्सुकता को देखते हुए, एडवांस बुकिंग काउंटरों का खुलना इसकी ऐतिहासिक रिकॉर्ड सेटिंग शुरुआत का संकेत माना जाने वाला है।

5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2: द रूल का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *