सिर्फ केजरीवाल ने समझा महिलाओं का दर्द, अब हर महिला को देंगे 2100 रुपए महीना – आतिशी

Listen to this article
  • बड़े-बड़े लोगों को सुविधाएं तो सब देते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल देश में एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने गरीब लोगों को सुविधाएं दी- आतिशी
  • 2013 में हमने ‘पानी माफ, बिजली बिल हाफ’ का नारा दिया था, लेकिन केजरीवाल ने बिजली मुफ्त कर दी और सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है – आतिशी
  • 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया और आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से आगे निकल गए हैं- आतिशी
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से किया सीधा संवाद

दिल्ली की सीएम आतिशी ने मंगलवार को तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों ने ‘तिलक नगर है तैयार, फिर लाएंगे केजरीवाल के जमकर नारे लगाए। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सीएम आतिशी ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने महिलाओं का दर्द समझा। इसलिए उन्होंने दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपए महीना देने एलान किया है, ताकि हमारी माताएं बहने सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को सुविधाएं तो सब देते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने गरीब लोगों को सुविधाएं दी हैं। 2013 में हमने ‘पानी माफ, बिजली बिल हाफ’ का नारा दिया था लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बिजली मुफ्त कर दी और सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पता है कि पिछले 10 साल से, जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने दिल्ली के आम लोगों के लिए काम किया है। बड़े-बड़े लोगों को सुविधाएं तो सब लोग देते हैं, लेकिन दिल्ली के इतिहास में अगर कोई एक आदमी आया है जिसने आम लोगों के बारे में सोचा है, गरीब लोगों के बारे में सोचा है, तो वह व्यक्ति अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने लगातार 10 साल आपके और हमारे लिए काम किया।

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि जब 2013 में हम चुनाव लड़ रहे थे, तब हमने ‘पानी माफ, बिजली बिल हाफ’ का नारा दिया था। लोग हम पर हंसा करते थे। ये दूसरी पार्टी वाले कहते थे कि केजरीवाल झूठे वादे कर रहा है। ये वादा तो पूरा नहीं हो सकता। बिजली के दाम आधे कैसे हो सकते हैं? बिजली के दाम तो बढ़ते रहते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जो कहा, वो करके दिखाया। बिजली के दाम आधे नहीं किए, बल्कि जीरो करके दिखा दिए। पांच साल से लगातार हमारे बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। आज दिल्ली देश का इकलौता शहर है जहां 24 घंटे बिजली आती है। इस साल की भीषण गर्मी में भी, जहां नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम में 8-8 घंटे के पावर कट लग रहे थे, वहीं अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में 24 घंटे बिजली आ रही थी।

सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव आया। 10 साल पहले के दिल्ली के सरकारी स्कूलों को याद करिए। टीन-टप्पर के स्कूल में टाट-पट्टी पर बैठकर हमारे बच्चे पढ़ा करते थे। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था। सर्दियों के मौसम में टूटी हुई खिड़कियों से ठंडी हवा आती थी। न पीने का पानी होता था, न साफ टॉयलेट होता था, न कुर्सी-टेबल होती थी और न क्लास में टीचर होते थे। जब एक गरीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल में जाता, उसके भाग्य में लिख दिया जाता कि तू गरीब का बच्चा है, गरीब रहेगा। लेकिन 10 साल में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया। आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से आगे निकल गए हैं। आज हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे जेईई-नीट की परीक्षा पास करके आईआईटी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन ले रहे हैं। यह सब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की वजह से संभव हो पाया है।

सीएम आतिशी ने कहा कि अब फरवरी में फिर चुनाव आ रहे हैं। तिलक नगर की जनता ने 2013, 2015 और 2020 में हमेशा आम आदमी पार्टी को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। आप लोगों ने लगातार आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। हम यही उम्मीद करते हैं कि इसी तरह जब फरवरी में चुनाव आएंगे, आपका प्यार, आशीर्वाद और आपका वोट फिर हमें मिलेगा।

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि इस बार उनकी सरकार बनाकर भेजो। पिछली बार फरवरी में हमने हजार रुपए का वादा किया था। वह स्कीम एक हफ्ते पहले पास कर दी। अब चुनाव जिताकर भेजोगे तो दिल्ली की हर महिला के खाते में हर महीने 2100 रुपए आएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।

सीएम आतिशी ने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल सब महिलाओं के लिए ही क्यों करते हैं? वह इसलिए करते हैं क्योंकि महिलाएं ज्यादा समझदार होती हैं। अरविंद केजरीवाल महिलाओं का दर्द समझते हैं। किसी भी उम्र की महिला को अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी किसी न किसी पुरुष के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं। जब छोटी होती हैं, तो पिता के सामने हाथ फैलाती हैं। बड़ी हो जाती हैं, तो पति के सामने हाथ फैलाती हैं। और जब बुजुर्ग हो जाती हैं, तो अपने बेटे के सामने हाथ फैलाती हैं। कोई भी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना चाहता है। महिलाओं का यही दर्द अरविंद केजरीवाल ने समझा है और अब आपको महीने 2100 रुपए देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से आपका प्यार और आशीर्वाद हमें मिलता रहा है, फरवरी में आने वाले चुनाव में उससे बंपर प्यार और आशीर्वाद से हमें जिताकर भेजेंगे।

तिलक नगर की जनता ने सीएम आतिशी का किया जोरदार स्वागत

दिल्ली की सीएम आतिशी मंगलवार को तिलक नगर विधानसभा में पदयात्रा के लिए पहुंची थीं, जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं सिख समुदाय के गुरुद्वारा प्रमुख ने सरोपा पहनाकर आतिशी को सम्मानित किया। आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के साथ पैदल आगे बढ़ते हुए वह सभी लोगों से मिलती रहीं। इस दौरान कई लोगों में मुख्यमंत्री आतिशी के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। आतिशी ने सबके प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद कहा और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान कई लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर सीएम आतिशी का स्वागत कर रहे थे। उन्होंने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

जमकर लगे ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ के नारे लगे

तिलक नगर में पदयात्रा के लिए पहुंची सीएम आतिशी के स्वागत में कार्यकर्ता काफी जोश में नजर आ रहे थे। इस दौरान समर्थकों ने स्थानीय विधायक के साथ मिलकर ‘तिलक नगर है तैयार, फिर लाएंगे केजरीवाल’ के नारे लगाए। वहीं एक महिला समर्थक झाडू के निशान वाले आम आदमी पार्टी के बड़े से झंडा लहराते हुए भी नजर आई

मंदिर में दर्शन कर लिया भगवान का आशीर्वाद

पदयात्रा के लिए आगे बढ़ने से पहले सीएम आतिशी ने सबसे पहले स्थानीय मंदिर में मत्था टेका और ईश्वर का आशीर्वाद दिया। वहीं मंदिर के महंत ने उन्हें टीका लगाकर चुनरी पहनाई और आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई लोगों ने उन पर फूल भी बरसाए।

महिलाओं ने लगाया गले

पदयात्रा के लोगों ने आतिशी को खूब प्यार दिया। तो वहीं कई महिलाएं ने उन्हें गले से लगा लिया। इस दौरान सीएम आतीशि ने महिलाओं से बात की। बुजुर्गों ने भी उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। वहीं, पदयात्रा में उसने मिलने आए कई नन्हें बच्चों से भी आतिशी ने मुलाकात की और उनसे बात-चीत की।

दुकानदार ने खिलाई मिठाई

पदयात्रा के दौरान एक दुकानदार ने अपनी दुकान से सीएम आतिशी को मिठाई लाकर दी। जिसे आतिशी ने आस-पास के सभी लोगों के साथ मिलकर खाया और उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *