दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को रामलीला मैदान में बैठाकर उनको दिल्ली की सत्ता पर काबिज करवाने वाली भाजपा, कांग्रेस पार्टी की तुलना भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी से करने से पहले अपने गिरेबान में झांके। क्यांकि दिल्ली ही नही पूरा देश जानता है कि केजरीवाल के झूठे आंदोलन के पीछे भाजपा खड़ी थी। सत्ता हथियाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली में कोई कसर नही छोड़ रही है जबकि दिल्ली की जनता इनके भ्रष्टाचार, कुशासन और दिल्ली के विकास की अनदेखी को अच्छी तरह जान चुकी है और फरवरी 2025 के विधानसभा चुनावों में एक मत से कांग्रेस की ओर रुख करने का बना चुकी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश की सरकारी संस्थाओं को पूंजीपति हाथों में सौंपकर देश में बेरोजगारी और महंगाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली भाजपा कांग्रेस के कॉमन वैल्थ घोटाला की बात करती है। जबकि निगम में रहते हुए दिल्ली के हर कौने में शराब के ठेके खोलने और अरविन्द केजरीवाल के साथ शराब घोटाले में बराबर के राजदार रहे है। शायद भाजपा भूल रही है कि शराब घोटाले का खुलासा करके केजरीवाल को जेल भिजवाने वाली कांग्रेस है जिसने दिल्ली की गरीब जनता के हक के पैसे को बर्बाद करके भ्रष्टाचार की भेट आम आदमी पार्टी दिया उसका भाजपा ने अपने नेताओं की शराब घोटाले से बचाने के लिए गली-गली केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार के 15 वर्षों के शासन में कोई मंत्री, अधिकारी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध नही हो सके और ही किसी मंत्री को जेल हुई जबकि अरविन्द केजरीवाल सहित उनका लगभग पूरा मंत्रीमंडल गैर कानूनी लेन-देन और आबकारी नीति को लागू करने में हुई अनियमितताओं के कारण भारी घोटाले किए और शीश महल में 175 करोड़ की बर्बादी दिल्ली की जनता के समाने है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग पर आधारित केन्द्र में भाजपा सरकार पहले अपनी स्थिति और परिस्थिति देखे जिसने 400 पार का नारा दिया था जबकि दूसरे दलों के सहारे केन्द्र में सरकार बनाकर एक टांग पर खड़ी है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में भाजपा और आम आदमी पार्टी सरकार की नूरा कुश्ती दिल्ली वाले पिछले 11 वर्षों से बखूबी देख रहें है। राजधानी में खुले आम गैंगवार, गोलीबारी, डकैती, महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं और स्कूलों में बम की खबरों से दिल्ली डरी हुई है। ध्वस्त दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो बराबर की जिम्मेदार है।


