Listen to this article

दिल्ली में चुनाव की तारीख़ों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है और दूसरी तरफ़ चुनावों में उतरे प्रत्याशी क्षेत्र में जनता के साथ जनसंवाद जारी है। इसी कड़ी में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के प्रत्याशी सोनू कौशिक ने चुनावों से पहले क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया। दरअसल रविवार को मुकंदपुर पार्ट टू ज़िमर कॉलोनी के पास क्षेत्रीय लोगों के साथ जनसंवाद कर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली के मीटर और अंधेरे को लेकर परेशानियाँ बता रहे थे। तभी सोनू कौशिक ने संबोधन के दौरान ऐलान किया कि वह अपने निजी फंड से 10 स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शीघ्र करवा देंगे। बता दें कि क्षेत्र में बिजली मीटर के नये कनैक्शन को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसके चलते हैं यहाँ पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। दूसरी तरफ़ लोगों को अपने घरों के लिए यहाँ पर इधर उधर से बिजली लेकर गुज़ारा कर रहे हैं। सोनो कौशिक ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को देखते हुए यहाँ और अंधेरे से लोगों को राहत मिले। इसके उन्होंने 10 स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान के द्वारा बिजली मीटर के नये कनेक्शन संबंधी समस्याओं को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल के निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन दिया किया था। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *