बाहरी उत्तरी जिला पुलिस लगातार ड्रग्स सप्लाई करने वालों पर नज़र रखे हुए हैं। दूसरी तरफ़ पुलिस ड्रग्स ख़रीदने वालों को जागरूक कर उन्हें ड्रग्स के सेवन से नुक़सान बता रही है। गुरूवार को जिला पुलिस द्वारा 1 ड्रग्स सप्लायर को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शेख़ शाहनवाज़ उर्फ़ सोहेल उर्फ़ भूरा बताया गया है। आरोपी जहांगीरपुरी सी ब्लॉक 400 वाली गली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार जिला के द्वारा लगातार ब्लॉक सप्लाई और पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं बताया जाता है कि पुलिस ने जहांगीरपुरी सी ब्लॉक का निवासी जिसका नाम शेख़ शाहनवाज़ उर्फ़ सोहेल उर्फ़ भूरा है। इसके पास एक बैग था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बैग की तलाशी ली तो इस बैग में 402 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाज़ार में क़ीमत क़रीब 2.5 करोड़ बताया गया है। आरोपी पर पहले एक दर्जन से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ अभियान चलाया हुआ है। दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी शेख़ शाहनवाज़ उर्फ़ सोहेल उर्फ़ भूरा गिरफ़्तार कर मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

