*जहां प्रधानमंत्री ने 4 करोड़ लोगों को घर दिया वहीं केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया और नरेला में गरीबों के लिये बने हुए 40 हजार फ्लैट आवंटित नहीं किए ओर उन्हें खण्डहर कर दिया – वीरेन्द्र सचदेवा
*दस साल मेें दिल्ली में एक नया स्कूल नहीं खोला, एक नया काॅलेज नहीं बनाया जबकि केन्द्र सरकार ने दिल्ली में सात नये केन्द्रीय विद्यालय खोले, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर का निर्माण किया और दो नये काॅलेज एवं विश्वविधालय प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है – वीरेन्द्र सचदेवा
*केजरीवाल बतायें कि उनके द्वारा घोषित खेल विश्वविद्यालय और सैनिक प्रशिक्षण स्कूल कौन सी भ्रष्टाचार की फाईलों में फंस कर रह गये – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
*केजरीवाल दिल्ली को टूटी सड़को पर जवाब दें, दिल्ली में इस मानसून हुई 62 मौतों पर जवाब दें – वीरेन्द्र सचदेवा
*केजरीवाल बतायें कि क्यों वह डीटीसी के लिए एक भी बस नहीं खरीद पाये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
*केजरीवाल यह भी बतायें कि उनकी सरकार केे अस्पतालों ने कोविड़ काल में दिल्ली वालों को क्यों धोखा दिया और आक्सीजन के नाम पर दिल्ली में बड़ा घोटाला क्यों किया था – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने दस साल में दिल्ली में काम नहीं केवल भ्रष्टाचार के कांड किये हैं।
सचदेवा ने कहा है कि जहां एक ओर केन्द्र सरकार ने दिल्ली को यशोभूमि, भारत मण्डपम, ईको पार्क, बांसेरा पार्क, प्रगति मैदान टनल, यूबीआर-2, रिंग रोड़-3, ईस्ट वेस्ट काॅरीडोर, दिल्ली मेरठ हाईवे, अलीपुर बाईपास जैसे अनेकानेक विकास प्रतीक दिये हैं, तो वहीं अम्बेडकर स्थल एवं बिरसा मुंडा चैक जैसे स्मारक और कर्तव्य पथ को नया स्वरूप देकर दिल्ली वालों को अन्तर्राष्ट्रीय स्त्तर के विकास से जोड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डीडीए ने दिल्ली में लगभग 5000 से अधिक झुग्गी वासियों को रहने का बेहतर आवास दिया गया है।
प्रधानमंत्री की ओजस्वी योजनाओं के चलते दिल्ली के युवाओं को दिल्ली एनसीआर में बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं तो वहीं ‘‘गिग वर्कर्स’’ के रूप में युवाओं को रोजगार के नये अवसर भी मिल रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि इसके ठीक विपरीत अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को शराब घोटाला, जासूसी घोटाला, पैनिक बटन घोटाला, राशन कार्ड घोटाला, अस्पताल निर्माण घोटाला, मोहल्ला में दवा एवं जांच घोटाला, स्कूल-क्लास रूम घोटाला जैसे घोटाले दिये हैं। आप गिनते जाईये, केजरीवाल के घोटाले खत्म नहीं होंगे।
जहां देश के प्रधानमंत्री ने करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत घर दिये वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान भारत योजना जैसी लाभकारी योजनाओं से वंचित किया है।
सचदेवा ने कहा है कि जहां प्रधानमंत्री ने करोड़ों को घर दिया वहीं केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया और नरेला में गरीबों के लिये बने हुए 40 हजार फ्लैट आवंटित नहीं किए ओर उन्हें खण्डहर कर दिया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि
अरविन्द केजरीवाल शिक्षा की बात करते हैं, दस साल मेें दिल्ली में एक नया स्कूल नहीं खोला, एक नया काॅलेज नहीं बनाया जबकि केन्द्र सरकार ने दिल्ली में सात नये केन्द्रीय विद्यालय खोले, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर का निर्माण किया और दो नये काॅलेज एवं विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल बतायें कि उनके द्वारा घोषित खेल विश्वविद्यालय और सैनिक प्रशिक्षण स्कूल कौन सी भ्रष्टाचार की फाईलों में फंस कर रह गये।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली को टूटी सड़को पर जवाब दें, दिल्ली में इस मानसून हुई 62 मौतों पर जवाब दें।
सचदेवा ने कहा है कि इसके अलावा अरविन्द केजरीवाल बतायें कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था क्यों चरमराई हुई है, क्यों वह डीटीसी के लिए एक भी बस नहीं खरीद पाये।
सचदेवा ने अरविन्द केजरीवाल से पूछा है कि वह आज दिल्ली वालों को बतायें कि जब कोविड़ काल में केन्द्र सरकार दिल्ली के लिये विशेष अस्पताल बना रही थी तो उनके अस्पतालों एवं मोहल्ला क्लीनिक ने जनता को क्यों धोखा दिया था।
केजरीवाल यह भी बतायें कि उनकी सरकार ने आक्सीजन के नाम पर दिल्ली में बड़ा घोटाला क्यों किया था


