“आप” सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा में घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक किया

Listen to this article
  • सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने जाम नगर हाउस में नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर गलत तरीके से वोट कटवाने की शिकायत की
  • नई दिल्ली विधानसभा में चुन-चुन कर आम आदमी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवा रही भाजपा – संजय सिंह
  • जिन लोगों के वोट भाजपा ने कटवाए हैं, वह ख़ुद कह रहे हैं कि वे यहीं रह रहे हैं, चुनाव आयोग को इससे बड़ा और क्या सुबूत चाहिए?- संजय सिंह
  • 40-50 साल से रह रहे लोगों के नाम कटवाए जा रहे हैं , कल को भाजपा वाले यहां बुल्डोजर चलवा देंगे और कहेंगे कि ये यहां रहते ही नहीं हैं- संजय सिंह
  • भाजपा चुनाव हार चुकी है, अब वह चुनावी घोटाला करके दिल्ली जीतना चाहती है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली विधानसभा में डोर टू डोर अभियान चलाकर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक किया। इसके बाद सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने जाम नगर हाउस जाकर नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और वोटर लिस्ट से गलत तरीके से नाम कटवाने की शिकायत की। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा, अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा में चुन-चुन कर आम आदमी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवा रही है। जिन लोगों के वोट भाजपा ने कटवाए हैं, वह ख़ुद कह रहे हैं कि वे यहीं रह रहे हैं। चुनाव आयोग को इससे बड़ा और क्या सुबूत चाहिए? 40-50 साल से रह रहे लोगों के नाम कटवाए जा रहे हैं। कल को भाजपा वाले यहां बुल्डोजर चलवा देंगे और कहेंगे कि ये यहां रहते ही नहीं हैं। सच तो यह है कि भाजपा चुनाव से पहले ही चुनाव हार चुकी है। अब वह चुनावी घोटाला करके दिल्ली जीतना चाहती है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे।

नई दिल्ली विधानसभा में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने पहुंचे सांसद सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप सब लोग मतदाता सूची को चेक कीजिए और देखिए कि कैसे भाजपा अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जानबूझकर वोट कटवाने का अभियान चला रही है। यहां जो लोग वर्षों से झुग्गियां बना कर रह रहे हैं, गरीबी और दुश्वारी में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं, उन लोगों का नाम कटवाने का भाजपा ने अभियान चला रखा है, ताकि अरविंद केजरीवाल के माध्यम से दिल्ली सरकार की जो सुविधाएं मिलती हैं, वो न मिल पाए। जब भाजपा वाले यहां पर आपका पता ही कटवा देंगे तो ये कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए यह बहुत ही गंभीर मामला है। चुनाव आयोग को इसका संगठन लेना चाहिए और जांच होनी चाहिए कि कैसे ये कुचक्र रचा जा रहा है। भाजपा वाले हमेशा झूठी बातें करते हैं। इसलिए आज यहां खुद दिल्ली की जनता को सच्चाई दिखाने के लिए आया हूं।

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जो लोग आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और जो लोग अरविंद केजरीवाल को हर विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से अपना वोट देते आए हैं, उनका वोट टारगेट करके भाजपा कटवा रही है। जिनका वोट कटवाया है, उन्हें मैंने मीडिया के सामने दिखा दिया। अब इससे बड़ा सबूत चुनाव आयोग, प्रशासन और भाजपा को क्या चाहिए। 40-50 साल से यहां रहे लोगों के नाम जानबूझ कर नाम काटे जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये लोग यहां रहते ही नहीं हैं। जो लोग यहां पैदा हुए हैं और कई सालों से रह रहे हैं, उनका वोट काटा जा रहा है। कल को ये यहां पर बुल्डोजर चलवा देंगे, सब साफ कर देंगे और कहेंगे कि ये लोग यहां पर रहते ही नहीं हैं। भाजपा चुनाव से पहले चुनाव हार चुकी है। वह चुनावी घोटाला करके चुनाव जीतना चाहते हैं, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि कई मतदाताओं ने मीडिया में बयान दिया है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 30-40 साल से रह रहे लोगों का नाम कटवाने के लिए अभियान चला रही है। भाजपा यही चुनावी घोटाला करना चाहती है। इसके मामले को लेकर हमने बार-बार चुनाव आयोग में शिकायत की है और मीडिया के सामने भी सारे प्रमाण और तथ्य रखे हैं। इन्होंने कई लोगों के नाम कटवाने के लिए आवेदन दिया है। इन लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड है और वह कई सालों से यहां पर रहते हैं। भाजपा चुनावी घोटाला करके चुनाव जीतना चाहती है। इस मामले की शिकायत की जा चुकी है और प्रशासन को भी सूचित किया जा चुका है कि गलत तरीके से वोट कटवाने की कोशिश की जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि राहुल सूद, अनुज सूद, लता, डॉली, देशराज यहां कई सालों से रह रहे हैं, कई लोग तो यहां पैदा भी हुए हैं उनके भी नाम काटे जा रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि ये लोग यहां रहते ही नहीं हैं। अगर ये लोग यहां रहते ही नहीं थे तो इनके नाम से वोट कैसे बने थे? डॉली नाम की महिला जिसके पति का नाम संजीव है। दोनों यहीं रहते हैं लेकिन दोनों का नाम काटने के लिए आवेदन दे दिया गया है। हम इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। जो लोग यहां रह रहे हैं, जो यहां पैदा हुए और जिनका यहां वोट है उनका वोट कतई न काटा जाए। मैं बार बार कह रहा हूं कि भाजपा चुनाव से पहले चुनाव हार चुकी है और लोगों का वोट कटवाकर, चुनावी घोटाले के जरिए चुनाव जीतने की मंशा रखती है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। कई वोटर कैमरे पर बता रहे हैं कि कई लोग यहां पैदा हुए, कई महिलाएं 40-40 साल पहले यहां शादी होकर आईं है। फिर भी ये लोग इनका वोट कटवा रहे हैं।

मीडिया के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी का वोट कटवाने में जिन दो महिलाओं का नाम डाला गया है, उनकी क्या दिलचस्पी हो सकती है? दिलचस्पी तो भाजपा की हो सकती है। उनका राजनीतिक उद्देश्य हो सकता है।

प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में कई योजनाओं का शिलान्यास के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि इस देश के अंदर 37 लाख 45 हजार बच्चे सरकारी स्कूल छोड़ चुके हैं। क्या इस सच्चाई से मोदी जी अपना मुंह मोड़ लेंगे। अकेले उत्तर प्रदेश के अंदर 7 लाख 80 हजार बच्चे स्कूलों से बाहर हो गए। ये देश को झूठ और झगड़ों में फंसाकर रखे हुए हैं। बेरोजगार और अनपढ़ लोगों की फौज खड़ी कर रहे हैं। इससे क्या हासिल हो जाएगा?

वोटरों ने कहा, “हम केजरीवाल को दोबारा लाएंगे”

वहीं नई दिल्ली विधानसभा में रह रहे पूर्वांचल के लोगों ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को दोबारा लाएंगे। मीडिया कृपया करके हमारी आवाज उठाएं ताकि हमारे वोट न कटे। इस दौरान कई वोटर्स ने अपने वोटर आईडी कार्ड दिखाते हुए बताया कि हम जब से दिल्ली आए हैं, यही रहते हैं लेकिन हमारे वोट काट दिए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *