Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी ने क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क कर अपने प्रचार को धार देते हुए शुक्रवार को नत्थू कॉलोनी में पद यात्रा कर क्षेत्रीय लोगों से अपने लिए समर्थन माँगा और पाँच फ़रवरी को दिल्ली में होने वाले मतदान को लेकर अपने पक्ष में वोट मांगे बता दें कि मंगेश त्यागी क्षेत्र में लगातार सुबह और शाम क्षेत्र के अलग अलग कॉलोनियों में पद यात्रा करने में जुटे हुए हैं । पद यात्राओं को लेकर भी क्षेत्रवासियों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगेश त्यागी का दावा है कि क्षेत्रीय लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। इस बार क्षेत्रीय विधायक के ख़िलाफ़ माहौल ज़बरदस्त देखने को मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि एक तो जो आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। दूसरी वजह ये है मंगेश त्यागी का क्षेत्रीय लोगों के साथ जुड़ाव भी देखने को मिल रहा है। टोटल ख़बरें वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने ग्राउंड पर जाकर जब मंगेश त्यागी और उनके साथ पद यात्रा में चल रहे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता से बात करी। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने क्या कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *