आदर्श नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटिया को मिल रहा जनता का अपार समर्थन

Listen to this article

आदर्श नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटिया ने अपना चुनाव अभियान को तेज कर दिया है। राजकुमार भाटिया को जनसम्पर्क अभियान , पद यात्राओं , नुक्कड़ सभाओं में क्षेत्र की जनता द्वारा मिल रहे अपार समर्थन से कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ा हुआ है।
आज राजकुमार भाटिया के समर्थन में सराय पीपल थला में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जिसमें महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी शामिल हो अपना समर्थन दिया।
इसके अरीरिक्त नार्थ एक्स पार्क मॉडल टाउन , केवल पार्क एक्सटेंशन में राजकुमार भाटिया ने पद यात्रा की। पद यात्रा में क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनकी जीत के लिए आश्वस्त किया।
सराय पीपल थला चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राजकुमार भाटिया ने कहा कि भाजपा झूठे वायदे नही करती जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र मोदी जी की गारंटी है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनते ही हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साफ पानी , दुरुस्त सीवेज व्यवस्था , सड़को का निर्माण , स्कूलों में पढ़ाई की समुचित व्यवस्था और आदर्श नगर विधानसभा का समुचित विकास मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं जिनसे दिल्लीवासियों को आपदा सरकार द्वारा वंचित रखा, इन योजनाओं को लागू किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *