Listen to this article

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में यह तीन बदमाश इनमें से एक बदमाश का नाम स्पाइडर मैन, जी हाँ स्पाइडर मैन इसलिए क्योंकि यह स्पाइडर मैन की तरह ही हरकत कर दिल्ली मेट्रो की केबल को चोरी करने की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो की विशेषकर आज़ादपुर मेट्रो स्टेशन और मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के इलावा दिल्ली के कई ओर मेट्रो स्टेशनों की केबल चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर टीम का गठन कर दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एक बड़े केबल चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनो बदमाशों की पहचान गोविंद उर्फ ‘स्पाइडर मैन’, सुशील कुमार और आस मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 85 मीटर चोरी की केबल बरामद की है।
दिल्ली पुलिस ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर विजय सिंह ने बताया कि मेट्रो पुलिस को लगातार केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। आज़ादपुर, मजलिस पार्क , जनकपुरी जैसे इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की कई टीमें इन चोरो की तलाश जुट गई। बताया जाता है कि इससे पहले राजा गार्डन में भी इसी तरह की चोरी हुई थी, जिससे मेट्रो का ऑपरेशन 6-7 घंटे तक बाधित रहा था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों को ट्रैक पर चढ़ते हुए देखा गया था। जांच में सबसे पहले कुख्यात केबल चोर गोविंद उर्फ ‘स्पाइडर मैन’ पकड़ा गया, जो रस्सी की मदद से ऊंचाई पर चढ़कर चोरी करता था। इसके बाद ड्राइवर सुशील कुमार और फिर आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया, जो चोरी का माल सीलमपुर और ग़ाज़ियाबाद में बेचता था। तीनों आरोपी जसोला इलाके के रहने वाले हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें हैं कि वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में जॉइंट कमिश्नर, ट्रांसपोर्ट रेंज विजय सिंह ने क्या कहा।

बताया जाता है कि चोरी की गई मेट्रो केबल की कीमत 700 रुपये प्रति मीटर के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी के बड़े गैंग के कुछ और सदस्य फरार भी बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने अब तक 85 मीटर चोरी की गई केबल बरामद की है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *