*दिल्ली में जल्द ही बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार — वीरेंद्र सचदेवा
*दिल्ली को जो भी विकसित राजधानी बनते देखना चाहता है वह भाजपा के साथ मिलकर इस मुहिम में एक पूर्ण अहूती देने का प्रयास कर रहा है — वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के तीन निगम पार्षद एंड्रयूज़ गंज से अनीता बसोया, हरिनगर से निखिल चपराना और आर के पुरम से धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए।
प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित प्रेस वार्ता में नवनिर्वाचित विधायक करतार सिंह और अनिल शर्मा और मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल एवं पूर्व विधायक नितिन त्यागी भी मौजूद थे।
वीरेंद्र सचदेवा ने सभी आम आदमी पार्टी से आए पार्षदों को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया और कहा कि दिल्ली में जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बने।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और अब दिल्ली की बारी है। दिल्ली की जानता ने भाजपा को बहुमत दिया है उसका नतीजा उन्हें सरकार का गठन होते ही मिलना शुरू हो जाएगा।
सचदेवा ने कहा कि एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने के लिए अब हमे लगातार काम करना होगा जिससे 10 वर्ष से रुका हुआ विकास कार्य भी पूरा हो सके और साथ ही दिल्ली में भाजपा जिस विकसित दिल्ली की बात कर रही है उसके सपने को भी साकार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को विकसित देखने वाले भाजपा के साथ आना पसंद कर रहे हैं क्योंकि उन्हें भी भ्रम और भ्रषचार की सरकार से पिछले 10 सालों से परेशान है और अब उन्हें भाजपा के रूप में इकलौता विकल्प मिला है।
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस वार्ता को संचालित किया और कहा की सच यह है की “आप” को सत्ता के फेविकोल ने जोड़ रखा था और अब शीघ्र सभी राष्ट्रवादी नेता इसको छोड़ देंगे।