*आतिशी मार्लेना जानती हैं की वह पुनः विधायक जरूर चुन गई हैं पर उनके पास कोई राजनीतिक जमीन नही है और ना ही वह संघर्ष शक्ति है जो विपक्ष के नेता में होनी चाहिए – वीरेन्द्र सचदेवा
*आतिशी मार्लेना जवाब दें की क्या यह सच नही है की 3-5 बार विधायक चुने गये मतीन अहमद, गोपाल राय, संजीव झा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह की तो छोड़िए आले मोहम्मद, पुनरदीप सिंह साहनी जैसे परिवार राजनीति से निकले विधायक हों कोई भी सुश्री आतिशी मार्लेना को नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वीकारने को तैयार नही हैं – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा है की यह खेदपूर्ण है की कार्यवाहक मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने मुख्य मंत्री पद पर रहते हुए भी अनेक बार अपने पद की गरिमा को तार तार किया और आज जब कार्यवाहक मुख्य मंत्री हैं तब भी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखे बने ब्यानबाज़ी कर रही हैं।
पत्रकार वार्ता को मीडिया विभाग प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने संचालित किया और कहा की आज “आप” अंतर्कलह से घिरी है और आतिशी मार्लेना मुख्य मंत्री पद हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष के पद की रेस से भी बाहर हो गईं हैं। पत्रकार वार्ता में मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मुख्य मंत्री पद पर नियुक्त होने पर आतिशी मार्लेना ने मुख्य मंत्री की कुर्सी के साथ खाली कुर्सी रख कर तो वहीं बार बार आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उन्हे अस्थाई मुख्य मंत्री कह कर मुख्य मंत्री पद की गरिमा को तोड़ा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी मार्लेना बतायें की आज उन्हे मुख्य मंत्री नियुक्ति की चिंता हो रही है पर उन 5 माह वह चिंता कहां थी जब केजरीवाल जेल में थे और पद लावारिस था।
वीरेन्द्र सचदेवा है कहा है की यह खेदपूर्ण है की आतिशी मार्लेना कार्यवाहक मुख्य मंत्री रहते हुए भी अब लगातार अपने पद का दुरुपयोग कर दिल्ली में बिजली कटौती से लेकर नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों द्वारा लूट जैसी अनर्गल टिप्पणियां कर रही हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सुश्री आतिशी मार्लेना जानती हैं की वह पुनः विधायक जरूर चुन गई हैं पर उनके पास कोई राजनीतिक जमीन नही है और ना ही वह संघर्ष शक्ति है जो विपक्ष के नेता में होनी चाहिए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भाजपा में आंतरिक कलह की मनगढ़ंत टिप्पणी करने से पहले सुश्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी में चल रहे असली सत्ता संघर्ष पर जवाब दें।
आतिशी मार्लेना जवाब दें की क्या यह सच नही है की 3-5 बार विधायक चुने गये मतीन अहमद, गोपाल राय, संजीव झा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह की तो छोड़िए आले मोहम्मद, पुनरदीप सिंह साहनी जैसे परिवार राजनीति से निकले विधायक हों कोई भी आतिशी मार्लेना को नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वीकारने को तैयार नही हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की बेहतर होगा की भाजपा पर टिपण्णी करने से पहले आतिशी मार्लेना अपनी राजनीतिक जमीन को संभालें।




