आज भाजपा मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने भाजपा के स्वास्थ्य से जुड़े जन संकल्प को पूरा किया है और शीघ्र ही हम पूरे चुनाव संकल्प पत्र पर काम प्रारम्भ करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*सी.ए.जी. रिपोर्ट का प्रस्ताव पारित कर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस का संकल्प दर्शाया है – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*यमुना आरती कर श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना की समयबद्ध सफाई का संकल्प दोहराया है – वीरेन्द्र सचदेवा

*दिल्ली सरकार अब नगर निगम, डी.डी.ए. और शेष दोनों नगर निकायों में समन्वय बना कर विकसित दिल्ली का संकल्प पूरा करेगी – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में आज स्थापित भाजपा सरकार ने आज पहली कैबिनेट बैठक करके ना सिर्फ दिल्ली वालों को आयुष्मान भारत योजना जैसा तोहफा दिया है वहीं विधानसभा में सी.ए.जी. की लंबित सभी रिपोर्टों को रखने का प्रस्ताव पारित कर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का संकल्प दर्शाया।

सचदेवा ने कहा है की यमुना आरती करके सरकार ने समयबद्ध यमुना सफाई करने के स्वप्न के संकल्प को दोहराया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हमने चुनाव प्रचार के दौरान पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का वादा किया था और आज भाजपा मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने भाजपा के स्वास्थ्य से जुड़े जन संकल्प को पूरा किया है। शीघ्र ही हम पूरे चुनाव संकल्प पत्र पर काम प्रारम्भ करेंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सरकार एवं पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार में सबसे बड़ा अंतर है की यह एक जन आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है जिसकी मुख्य मंत्री और सभी मंत्री काम को आपस में बांट कर काम करेंगे।

उन्होने कहा है की विगत अरविंद केजरीवाल सरकार में मुख्य मंत्री विभाग विहीन रहते थे, अधिकांश मंत्री मामूली विभाग देखते थे और एक या दो मंत्री सारे महत्वपूर्ण विभाग देखते थे जिसके चलते प्रशासनिक निष्क्रियता थी पर भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली सरकार अब नगर निगम, डी.डी.ए. और शेष दोनों नगर निकायों में समन्वय बना कर विकसित दिल्ली का संकल्प पूरा करेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *