Listen to this article

ऑल इंडिया कार डीलर असोसिएशन का इस वर्ष वार्षिक उत्सव रजत जयंती मनाई जाएगी। यह रजत जयन्ती को किस तरह से मनाई जाए , कहाँ मनाई जाए, देश में कार डीलरों के लिए यादगार समारोह बन जाए। इसे लेकर दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित एक क्लब में ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की दिल्ली-एनसीआर की CWC की कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के शालीमार बाग में संपन्न हुई। गवर्निंग बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल के नेतृत्व में करी गई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य एक तो संस्था का इस बार 25वाँ वार्षिक समारोह मनाया जाएगा। बैठक में पच्चीस वर्ष मनाने को लेकर यहाँ आए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों से चर्चा करी गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समारोह को लेकर सुझाव लिए गए और इसके साथ ही संस्था के साथ नये सदस्यों को जोडा जाए और संस्था द्वारा कार डीलर्स की समस्या को सुलझाने को लेकर सुझाव दिए गए। इस मौक़े पर ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल के इलावा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित के द्वारा मंच का संचालन किया। राजस्थान , चंडीगढ़ अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल का स्वागत किया गया। बैठक क़रीब दो घंटे चली। इस बैठक में संस्था के द्वारा कई प्रशन सदस्यों के सामने रखें गए। सदस्यों से इन प्रश्नों पर सुझाव माँगे गए।अपने लिखित सुझावों के द्वारा सहमति और असहमति के साथ संस्था को दे दिये। आपको बता दें कि बैठक में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, राजस्थान के चेयरमैन अजय भाटिया चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश्वर जैन , उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा और एनसीआर के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। आइए देखते हैं टोटल ख़बरे के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने मीटिंग को लेकर क्या कुछ कहा देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *