- संत नगर और श्याम नगर एक्सटेंशन में अनुमानित लागत 30 लाख रुपये से नई पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी
- विष्णु गार्डन और टीसी कैंप में अनुमानित लागत 82 लाख रुपये से सीवर लाइन का नवीनीकरण किया जाएगा
- वार्ड नंबर 96, राजौरी गार्डन में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से सड़कों के सुधार और नवीनीकरण कार्य किये जाएंगे
- “सड़कों का सुधार, नई पाइपलाइन बिछाना और गलियों की मरम्मत सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प की मजबूत नींव है। हम प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने वचन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” – माननीय मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा
- “मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध हूं। उनकी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। मैं सभी निवासियों से आग्रह करता हूं कि वे बेझिझक मुझसे संपर्क करें ताकि हम मिलकर राजौरी गार्डन को और बेहतर बना सकें।” – माननीय मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसी चरण में आज, दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति, पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
इन विकास कार्यों के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से नई पानी पाइपलाइन, संत नगर एक्सटेंशन (गली नंबर 5 के पास) और श्याम नगर एक्सटेंशन मेन रोड में डाली जा रही है। इसके अलावा, लगभग 82 लाख रुपये की लागत से विष्णु गार्डन और टीसी कैंप में सीवर लाइन के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत हुई, जिससे इन इलाकों में सफाई और स्वच्छता की स्थिति में सुधार आएगा।
“नई पानी पाइपलाइन बिछने से लोगों को साफ और शुद्ध पेयजल मिलेगा, जिससे गंदे पानी की समस्या खत्म होगी। वहीं, सीवर लाइन के नवीनीकरण से गंदगी और जलभराव की समस्या कम होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी कम होंगे।”
इसके अलावा, लगभग 28 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 96 में छह से अधिक गलियों की सड़कों के सुधार और मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसमें तीतरपुर, डी ब्लॉक एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन और राजौरी गार्डन के प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। माननीय मंत्री जी ने बताया कि इन सुधारों से सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जल निकासी की समस्या दूर होगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर माननीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया जा रहा है। हर गली और सड़क का सुधार ‘विकसित दिल्ली’ के हमारे सपने की दिशा में एक और कदम है। साफ पानी और सही सीवरेज व्यवस्था नागरिकों का बुनियादी हक़ है, और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इस दौरान माननीय मंत्री ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें बिजली, पानी, सफाई एवं सड़कों जैसी नागरिक सुविधाओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह पहल क्षेत्र को स्वच्छ, सुविधाजनक और बेहतर रहने योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही मैं हमेशा राजौरी गार्डन की जनता के बीच उपस्थिति रहूँगा।
दिल्ली सरकार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



