दिल्ली नगर निगम सलीमगढ़ किले के समीप नाइट फूड मार्केट विकसित करेगा

Listen to this article

*स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को बढ़ावा देने और अतिक्रमण रोकने के लिए निगम की खास पायलट परियोजना

*इस पहल का उद्देश्य पुरानी दिल्ली के पाक-कला के व्यंजनों को प्रदर्शित करना भी है

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ऐतिहासिक सलीमगढ़ किले के समीप रात्रि भोजन बाजार विकसित करने जा रहा है, जो खाने के शौकीनों को एक अनूठा खान पान का अनुभव प्रदान करेगा। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस बाजार में चांदनी चौक, वार्ड नंबर 74 के स्ट्रीट फूड विक्रेता पुरानी दिल्ली के खास व्यंजन पेश करेंगे।

आगंतुकों के लिए एक सहज और व्यवधान-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, एमसीडी ने यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) सहित विभिन्न हितधारकों को पत्र लिखा है ताकि आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। शुरुआत में, वैध प्रमाण-पत्र वाले 50 स्ट्रीट वेंडर्स को पायलट आधार पर बाजार में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

एमसीडी भाग लेने वाले विक्रेताओं से किराया और स्वच्छता शुल्क वसूलेगी, और बाजार में केवल स्ट्रीट फूड आइटम ही बेचे जाएंगे। विक्रेताओं और जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर फूड स्टॉल के डिजाइन और विनिर्देशों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य पुरानी दिल्ली के स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को बढ़ावा देना, अनधिकृत अतिक्रमण को रोकना और खाने के शौकीनों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *