भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया, मीडिया एवं सड़क तीनों स्तर पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली में झूठे बिजली, पानी कटौती के प्रपंच को खोलने के लिए काम करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*रेखा गुप्ता सरकार अभी विकास एवं उचित रखरखाव की राहों में केजरीवाल सरकार के खोदे गड्ढे भर रही है और शीघ्र हम दिल्ली में विश्वस्तरीय विकास एवं रखरखाव देखेंगे – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*केजरीवाल को याद रखना होगा की कांठ की हांडी बार बार नही चढ़ती और जिन प्रपंचों से वह 2013 में सफल हुए थे वह अब उनसे दिल्ली वालों को फिर गुमराह नही कर सकेंगे- वीरेन्द्र सचदेवा

*अरविंद केजरीवाल समझ लें उनके झूठ की असलियत दिल्ली का हर नागरिक जानता है क्योंकि दिल्ली के किसी भी घर में दुकान में कोई बिजली कटौती नही हो रही है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जनता द्वारा राजनीतिक रूप से बेरोज़गार किये गये अरविंद केजरीवाल एवं अन्य नेता अपनी झूठ एवं भ्रम फैलाने के उसी राजनीति पर लौट आयें जिसे करके उन्होने 2013 से पहले तत्कालीन शासन को किया था पर वह याद रखें की आज उनका मुकाबला संगठन आधारित भाजपा सरकार से है।

भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया, मीडिया एवं सड़क तीनों स्तर पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली में झूठे बिजली, पानी कटौती के प्रपंच को खोलने के लिए काम करेंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अभी विकास एवं उचित रखरखाव की राहों में केजरीवाल सरकार के खोदे गड्ढे भर रही है और शीघ्र हम दिल्ली में विश्वस्तरीय विकास एवं रखरखाव देखेंगे

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को याद रखना होगा की कांठ की हांडी बार बार नही चढ़ती और जिन प्रपंचों से वह 2013 में सफल हुए थे वह अब उनसे दिल्ली वालों को फिर गुमराह नही कर सकेंगे।

सचदेवा ने कहा है जेल से लौटने के बाद से अरविंद केजरीवाल पर बहुत से दबाव हैं जिनके चलते उनके लिए “आप” संयोजक का पद बचाना दूभर हो रहा है। इसीलिए 10 साल जिस झूठ प्रपंच से उन्होने भाजपा की केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगाये वही प्रपंच वह अब दिल्ली की सरकार के विरूद्ध चलाना चाह रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल कितने भी भ्रम फैला लें की दिल्ली में बिजली पानी की किल्लत है पर वह यह समझ लें उनकी असलियत दिल्ली का हर नागरिक जानता है क्योंकि दिल्ली के किसी भी घर में दुकान में कोई बिजली कटौती नही हो रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *